Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vivo Y-Series में आ सकता है ये नया स्मार्टफोन, गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से सामने आई डिटेल

Vivo Y-Series में आ सकता है ये नया स्मार्टफोन, गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से सामने आई डिटेल

Vivo की पॉपुलर Y-सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन जुड़ सकता है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का अनअनाउंस्ड स्मार्टफोन Vivo Y6k Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइसेस लिस्ट में देखा गया है।








Vivo Y6k गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग पर दिखा है। Photo- Vivo Y60.



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo की Y-सीरीज कंपनी के लाइनअप में सबसे बड़ी सीरीज में से एक है, जिसके कई स्मार्टफोन अलग-अलग मार्केट्स में अलग-अलग नामों के साथ मिलते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का एक अनअनाउंस्ड हैंडसेट हाल ही में एक सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर सामने आया है, जिससे संकेत मिलता है कि इसका लॉन्च काफी करीब हो सकता है। इस लिस्टिंग से कथित स्मार्टफोन के मॉडल नंबर और नाम का खुलासा हुआ है। हालांकि, Vivo ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस हैंडसेट की घोषणा नहीं की है और न ही इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है।
Vivo Y6k की Google Play Console लिस्टिंग

द टेक आउटलुक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Google ने अपनी 'Google Play Console Supported Devices' लिस्ट को V2542A मॉडल नंबर वाले एक नए हैंडसेट के साथ अपडेट किया है। इसका डिवाइस कोडनेम PD2542 लिस्टेड है। पब्लिकेशन के मुताबिक, ये मॉडल Vivo Y6k से जुड़ा हुआ है, जिसे ब्रांड की ओर से अभी पेश किया जाना बाकी है।



दिलचस्प बात ये है कि इसी मॉडल नंबर और कोडनेम से जुड़े कई दूसरे Vivo Y-सीरीज स्मार्टफोन्स पहले ही लिस्ट किए जा चुके हैं। इनमें Vivo Y60c, Vivo Y60e, Vivo Y60e AI Edition, Vivo Y60e m Edition, Vivo Y60i, Vivo Y60i AI Edition, Vivo Y60i m Edition और Vivo Y6t m Edition शामिल हैं।










एक जैसे आइडेंटिफायर्स से ये संकेत मिलता है कि Vivo Y6k किसी मौजूदा Vivo Y-सीरीज फोन का ही रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसे किसी दूसरे मार्केट को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर Vivo Y6k का एलान नहीं किया है और न ही इसके पूरे स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं।


ये जानकारी एक दूसरे Y-सीरीज स्मार्टफोन Vivo Y6e को कथित तौर पर Google Play Console पर V2559A मॉडल नंबर के साथ देखे जाने के कुछ महीनों बाद सामने आई है। उस समय इस कथित हैंडसेट का मॉडल नंबर और डिवाइस कोडनेम Vivo Y60 के साथ शेयर होने की जानकारी मिली थी।


बता दें कि Vivo Y60 को मई में चीन में लॉन्च किया गया था। ये फोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, Adreno 613 GPU, 8GB तक रैम और 256GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। इस हैंडसेट में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74-इंच का LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले और सिंगल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]