Ask Maps का इस्तेमाल कैसे करें? होटल बुकिंग से लेकर लाइव मेट्रो-बस टाइमिंग तक... समझें पूरा प्रोसेस

Google ने हाल ही में अपने Google Maps के AI पावर्ड 'Ask Maps' टूल में कई बड़े फीचर्स जोड़े हैं। आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में।

Google Maps से ऐसे करें खाना ऑर्डर, होटल बुक और लाइव ट्रांजिट चेक। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने हाल ही में Google Maps में अपने 'Ask Maps' फीचर में कई नए फीचर्स जोड़े हैं। अब आप अलग-अलग एप्स पर स्विच किए बिना खाना ऑर्डर कर सकते हैं, होटल सर्च कर सकते हैं, आसपास के इवेंट्स खोज सकते हैं और लाइव पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपडेट्स चेक कर सकते हैं। इससे आपका पूरा ध्यान सड़क पर रहेगा और बार-बार एप बदलने का झंझट नहीं रहेगी। सिर्फ इतना ही नहीं, अगर आप चाहें तो Gmail को कनेक्ट करके Ask Maps से और भी पर्सनलाइज्ड सजेशन भी पा सकते हैं। इसके अलावा, ये पुरानी बातचीत को याद रख सकता है और जगहों के बारे में अपडेट्स शेयर करना आसान बनाता है। यहां हम आपको Ask Maps के इन नए फीचर्स और इनके इस्तेमाल के तरीके के बारे में सब कुछ बताने रहे हैं।
ध्यान में रखने वाली जरूरी बातें
Ask Maps के नए फीचर्स इस्तेमाल करने के तरीके को समझने से पहले, यहां कुछ बातें दी गई हैं जिन्हें ध्यान में रखना जरूरी है:फूड ऑर्डरिंग, होटल डिस्कवरी, इवेंट सजेशन्स और बातचीत के जरिए कॉन्ट्रिब्यूशन फिलहाल यूनाइटेड स्टेट्स (US) में रोलआउट किए जा रहे हैं।
लाइव ट्रांजिट अपडेट्स, कन्वर्सेशन हिस्ट्री और पर्सनलाइज्ड रिस्पॉन्स उन सभी क्षेत्रों में रोलआउट हो रहे हैं जहां Ask Maps उपलब्ध है।
Gmail को कनेक्ट करना पूरी तरह ऑप्शनल है और ये बाय-डिफॉल्ट बंद रहता है।
Ask Maps पिछली बातचीत को तभी याद रखता है जब हिस्ट्री सेटिंग्स ऑन हों।
यूजर्स द्वारा सबमिट किए गए बदलावों को मैप्स पर दिखाने से पहले Google रिव्यू करता है।
खाना ऑर्डर करने के लिए Ask Maps का इस्तेमाल कैसे करें?
अगर आप Ask Maps के जरिए खाना ऑर्डर करना चाहते हैं, तो बस Google Maps खोलें > Ask Maps लॉन्च करें > खाने की अपनी पसंद (जैसे कि किस तरह का खाना, तीखापन या खाने से जुड़ी खास ज़रूरतें) टाइप करें या बोलकर बताएं > वह जगह बताएं जहां से आप ऑर्डर पिक करना चाहते हैं > सजेस्ट किए गए रेस्टोरेंट्स में से एक चुनें > कार्ट को रिव्यू करें और अपना ऑर्डर पूरा करें

होटल और आसपास के इवेंट्स कैसे खोजें?
क्या आप अचानक किसी ट्रिप पर जा रहे हैं और आपके पास होटल खोजने का समय नहीं है? अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि Ask Maps आपको होटल और आस-पास के इवेंट्स खोजने में मदद कर सकता है। Google Maps खोलें > Ask Maps शुरू करें > अपने बजट, लोकेशन या पसंद के हिसाब से होटल खोजें, या कॉन्सर्ट, कॉमेडी शो या इलाके में हो रहे इवेंट्स के बारे में पूछें > अपनी पसंद का होटल या कॉन्सर्ट चुनें और उसे बुक करें।
लाइव ट्रांजिट अपडेट्स कैसे पाएं?
Ask Maps में शामिल नए फीचर्स में से एक ये है कि अब आप सीधे Google Maps में ही लाइव ट्रांजिट अपडेट्स पा सकते हैं। ऐसा करने के लिए, Google Maps खोलें > Ask Maps शुरू करें > अपनी बस, ट्रेन, सबवे या फेरी रूट के बारे में पूछें > एक ही जगह लाइव डिपार्चर टाइम देखें > रियल-टाइम में अपडेट होने वाली डिले चेक करें।
काम के दूसरे Ask Maps फीचर्स:
होटल बुकिंग या फ्लाइट रिजर्वेशन के आधार पर सजेशन पाने के लिए Gmail को कनेक्ट करें। आप सेव की गई बातचीत के जरिए अपनी पहले की ट्रिप प्लानिंग को भी आगे जारी रख सकते हैं।
दुकानों के अपडेटेड समय की जानकारी देने के लिए दुकान के सामने की फोटो अपलोड करें और दूसरे Google Maps यूजर्स की मदद के लिए पार्किंग जैसी लोकल टिप्स शेयर करें।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :