Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vivo T5 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ मिलेंगे AI फीचर्स

Vivo T5 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ मिलेंगे AI फीचर्स


वीवो जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5 5G लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे फ्लिपकार्ट पर टीज किया गया है।








HIGHLIGHTS

Vivo T5 5G की भारत में लॉन्चिंग जल्द


OriginOS 6 और GenAI-रेडी NPU मिलेगा


3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ सबसे स्लिम फोन



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo अपनी T-सीरीज लाइनअप का नया फोन लॉन्च करने जा रहा है। वीवो अब तक टी-सीरीज के तीन स्मार्टफोन - Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5x 5G, और Vivo T5 Pro 5G लॉन्च कर चुका है। अब कंपनी Vivo T5 5G को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। कंपनी ने फिलहाल इस फोन के लॉन्च डेटा का एलान नहीं किया है। इस अपकमिंग फोन के कुछ फीचर्स शेयर किए हैं।



Vivo T5 5G इंडिया लॉन्च

Vivo T5 5G स्मार्टफोन के लॉन्च को कंपनी ने Flipkart पर टीज किया है। इस फोन को टीज करते हुए कंपनी ने बताया है कि Vivo T5 5G स्मार्टफोन OriginOS 6 पर रन करेगा। इसके साथ ही इस फोन में GenAI-रेडी NPU दिया है। इसके साथ ही कंपनी इस फोन के डिस्प्ले को भी हाइलाइट कर रही है। दावा किया जा रहा है कि यह फोन 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आने वाला सबसे स्लिम फोन हो सकता है।


अटकलें लगाई जा रही है कि वीवो का यह अपकमिंग फोन 34,999 रुपये से 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo T5 5G स्मार्टफोन ultra-slim 7.99mm फ्रेम के साथ लॉन्च हो सकता है। Vivo T5 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट फिलहाल सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि कंपनी लॉन्च डेट के साथ-साथ इस फोन को कुछ-कुछ स्पेसिफिकेशन्स टीज कर सकती है।

कंपनी ने हाल में Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी की थी। इस फोन में 7,000 रुपये तक बढ़ाए हैं। इस फोन का बेस वेरिएंट 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिलता है, जिसकी नई कीमत 41,999 रुपये है। इस फोन को 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। बेस वेरिएंट में कंपनी ने 6000 रुपये की बढ़ोतरी की है।


दूसरा वेरिएंट 8GB + 256GB के साथ आता है, जिसकी कीमत में 7,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसे अब 46,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। टॉप मॉडल की बात करें तो यह 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 69,999 रुपये है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]