एक दिन में गिरे 18 विकेट! मैके में गेंदबाजों का कोहराम, मिचेल स्टार्क के बाद शोरीफुल ने बल्लेबाजों को नचाया

मैके में आज से ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। इस दिन दोनों टीमों के मिलाकर कुल 18 विकेट गिरे।
-1787390809318_v.webp)
मिचेल स्टार्क और शोरीफुल इस्लाम ने किया कमाल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके में आज से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गेंदबाजों का कहर देखने को मिला। आलम ये रहा कि इस दिन दोनों टीमों के कुल 18 विकेट गिरे। बांग्लादेशी टीम तो अपनी पहली पारी में महज 64 रनों पर ढेर हो गई। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दिन का अंत आठ विकेट के नुकसान पर 165 रनों के साथ किया।
मेजबान टीम के पास 101 रनों की बढ़त है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने छह विकेट लेकर बांग्लादेशी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। उनके बाद बांग्लादेश के शोरीफुल इस्लाम ने भी छह विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया हावी
गेंदबाजों के इस वर्चस्व के बीच अगर पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद स्थिति देखी जाए तो इसमें मेजबान टीम आगे दिख रही है। उसके पास 101 रनों की बढ़त है और उसकी इस बढ़त में इजाफा भी हो सकता है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इस समय क्रीज पर हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक वह 51 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके साथ नाथन लॉयन हैं जो 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बांग्लादेश को सस्ते में समेटने के बाद उम्मीद थी की ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बड़ा स्कोर करेंगे। ट्रेविस हेड ने टीम को टी20 वाली शुरुआत भी दी, लेकिन तीन साल बाद टीम में लौटे मेट रेनशॉ महज आठ रन बनाकर तस्कीन अहमद का शिकार हो गए। हेड को शोरीफुल इस्लाम ने अपना शिकार बनाया। वह 22 रन ही बना सके। उनका विकेट 40 रनों के कुल स्कोर पर गिरा। एक रन बाद ही मार्नस लाबुशेन को भी शोरीफुल ने आउट कर दिया। वह चार रन ही बना सके।
स्मिथ और ग्रीन ने फिर एक साझेदारी की और स्कोर 100 के पार ले गए। स्मिथ पैर जमा चुके थे तभी शोरीफुल की गेंद उनके पैड पर लगी और अंपायर ने उंगली उठा दी। 74 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 41 रन बनाकर स्मिथ पवेलियन लौट लिए। एलेक्स कैरी (5), वेयू बेवस्टर (0), पैट कमिंस (0), मिचेल स्टार्क (1) जल्दी पवेलियन लौट लिए। ग्रीन ने अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को संभाले रखा। दूसरे दिन उनसे काफी उम्मीद होगी।
स्टार्क का कहर
शोरीफुल इस्लाम से पहले स्टार्क की गेंदों ने मैके में दर्शकों को रोमांच से भर दिया। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से बांग्लादेशी बल्लेबाजों का टिकना मुश्किल दिया था। मैच की पहली ही गेंद पर स्टार्क ने शादमान इस्लाम को पवेलियन भेज दिया। देखते ही देखते बांग्लादेश ने 12 रनों पर ही अपने पांच विकेट खो दिए और ये सभी स्टार्क ने लिए।
पैट कमिंस ने तीन और जोश हेजलवुड ने एक विकेट लेकर बांग्लादेश का स्कोर 39 रनों पर नौ विकेट कर दिया। बांग्लादेश पर अब अपने सबसे कम टेस्ट स्कोर का खतरा मंडरा रहा था और लग रहा था कि ये टीम 50 के पार भी नहीं जा पाएगी। शोरीफुल ने यहां टीम की लाज बचाने की कोशिश की। उन्होंने आखिरी विकेट के लिए ताइजुल के साथ मिलकर 25 रनों की साझेदारी की जिससे बांग्लादेश अर्धशतक के पार जा सकी।
मेहमान टीम को जल्दी ढेर करने के लिए कमिंस ने स्टार्क को वापस गेंदबाजी पर लगाया और उन्होंने शोरीफुल को कैरी के हाथों कैच करा अपने कप्तान का काम पूरा किया। ताइजुल 11 रन बनाकर नाबाद रहे और उन चार बांग्लादेशी बल्लेबाजों में शामिल रहे जिन्होंने दहाई का आंकड़ा छुआ। शोरीफुल और ताइजुल के अलावा मेहदी हसन (11), हसन महमूद (10) का स्कोर दोहरी संख्या में पहुंचा।

Post A Comment
No comments :