Vivo के शानदार कैमरा वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 6.67-इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर
Vivo के शानदार कैमरा वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 6.67-इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर
Vivo X200 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जिससे इसकी कीमत बैंक ऑफर्स के साथ ₹58,899 तक हो जाती है। यह फोन 6.67-इंच डिस्प्ले, ...और पढ़ें

Vivo के शानदार कैमरा वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 6.67-इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी इन दिनों पूरी कीमत दिए बिना एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो Vivo X200 आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है जो Flipkart पर इस वक्त काफी सस्ते में मिल रहा है। फोन पर न सिर्फ फ्लैट डिस्काउंट बल्कि बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। बैंक ऑफर्स के साथ तो फोन की कीमत काफी कम हो जाती है।
डिवाइस में 6.67-इंच का डिस्प्ले, 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज, MediaTek का Dimensity 9400 चिपसेट मिल रहा है। साथ ही फोन में ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप भी मिल रहा है। ऐसी डील आमतौर पर कुछ टाइम के लिए ही होती हैं, इसलिए अगर आप एक दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं पहले इसके बारे में जान लें...
Vivo X200 पर डिस्काउंट ऑफर
वीवो के इस शानदार फोन की कीमत वैसे तो ₹65,999 है लेकिन अभी आप इस फोन को सिर्फ ₹61,999 में खरीद सकते हैं। यानी लॉन्च कीमत पर ₹4,000 का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। बैंक ऑफर्स के साथ तो डील और भी खास बन जाती है जहां Flipkart Axis और Flipkart SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ ग्राहक इसकी कीमत ₹3,100 और कम कर सकते हैं, जिससे इसकी असल कीमत घटकर ₹58,899 हो रह जाएगी।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फोन पर 36 महीने के लिए ₹2,180 प्रति महीने से शुरू होने वाले नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रहा है। इससे उन यूजर्स के लिए पेमेंट करना आसान हो जाता है जो एक बार में पूरा पैसा नहीं देना चाहते।
Vivo X200 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo X200 में 6.67-इंच की HDR10+ AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है, जिससे बाहर यूज करने पर भी स्क्रीन क्लियर दिखाई देती है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek का Dimensity 9400 चिपसेट मिल रहा है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में अच्छी परफॉर्मेंस दे सकता है। इसके अलावा फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है।
Vivo X200 के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Vivo X200 में ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें एक प्राइमरी कैमरा, एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 32MP का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में 5800mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। साथ ही धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा के लिए फोन में IP69 रेटिंग भी मिल रही है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :