Redmi का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 7-इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी
Redmi का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 7-इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी
Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च होगा, जिसमें 8,000mAh की बैटरी और 7-इंच OLED डिस्प्ले जैसे खास फीचर्स होंगे। यह फोन 30,000 रुपये की शुरुआती ...और पढ़ें

Redmi का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 7-इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी इन दिनों कोई नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो रेडमी कल यानी 6 अगस्त को आपके लिए एक नया मिड-रेंज फोन लेकर आ रहा है। कंपनी इस डिवाइस को Redmi Note 17 के नाम से पेश करने वाली है। डिवाइस पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है जिसकी वजह से हमें इसके कई फीचर्स का पहले ही पता चल गया है। चलिए Note 17 की भारत में लॉन्च डेट, संभावित कीमत और खास स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं...
Redmi Note 17 की लॉन्च की तारीख और संभावित कीमत
Xiaomi ने कन्फर्म किया है कि Redmi Note 17 भारत में 6 अगस्त को दोपहर में लॉन्च होगा। फोन की सेल 11 अगस्त से शुरू होगी और फोन को आप Amazon और Xiaomi के अपने ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। साथ ही बाद में फोन ऑफलाइन भी उपलब्ध होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi Note 17 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 30 हजार रुपये और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत लगभग 33 हजार रुपये से शुरू हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो Note 17 वनीला नोट लाइनअप को काफी ऊंचे प्राइस ब्रैकेट में ले जाएगा।
यह वीडियो भी देखें
Redmi Note 17 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi Note 17 में Full HD+ रिजाल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 7-इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है। जहां इस सेगमेंट के ज्यादातर फोन अभी भी 6.6–6.8-इंच की स्क्रीन ऑफर कर रहे हैं वहीं रेडमी इस गेम को पूरी तरह बदल सकता है। ये फोन उन यूजर्स के लिए बेहतर हो सकता है जो बहुत ज्यादा वीडियो देखते हैं और गेम खेलते हैं।
Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Redmi Note 17 में 8,000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। यह अपनी कीमत रेंज में सबसे बड़ी बैटरी वाले फोन्स में से एक हो सकता है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फोन में 45W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे फोन दूसरे डिवाइस को चार्ज कर सकेगा।
फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। बेस मॉडल में 6GB RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिल सकती है। साथ ही 8GB तक RAM के ऑप्शन भी मिल सकता है। डिवाइस Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलेगा, और रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इसमें 4 साल के Android OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच मिल सकते हैं।
Redmi Note 17 के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। यह Redmi Note 15 के मुकाबले काफी नॉर्मल कैमरा सेटअप है, जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा था। इससे पता चलता है कि Xiaomi इस बार बैटरी लाइफ, डिस्प्ले साइज और सॉफ्टवेयर पर ज्यादा फोकस कर रही है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :