Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vivo का नया फोन 10,000 mAh बैटरी और 44W चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च, प्रोसेसर भी मिलेगा दमदार

Vivo का नया फोन 10,000 mAh बैटरी और 44W चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च, प्रोसेसर भी मिलेगा दमदार

Vivo V80 Lite स्मार्टफोन 3 सितंबर को मलेशिया में लॉन्च होगा, जिसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।








Vivo V80 Lite स्मार्टफोन 3 सितंबर को लॉन्च होगा।

HIGHLIGHTS

Vivo V80 Lite मलेशिया में 3 सितंबर को लॉन्च होगा।


फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।


MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर और 44W फास्ट चार्जिंग।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo इन दिनों अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo V80 Lite के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इस फोन के मलेशिया लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। मलेशिया के साथ-साथ वीवो इस फोन को जल्द ही दूसरे मार्केट में भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाएगी। कंपनी ने लॉन्च टीजर में बताया है कि यह फोन बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।


Vivo V80 Lite कब होगा लॉन्च?

Vivo V80 Lite स्मार्टफोन के लॉन्च डेट को टीज करते हुए कंपनी ने पोस्टर शेयर किया है। यह फोन मलेशिया में 3 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। वीवो इस फोन को दो कलर ऑप्शन पिंक और ग्रीन में लॉन्च करेगी।





Vivo V80 Lite की खूबियां

कंपनी के टीजर पोस्टर से कन्फर्म होता है कि Vivo V80 Lite स्मार्टफोन को 10,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब वीवो चीन से बाहर अपना 10000 एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। कंपनी ने होम मार्केट चीन में Vivo 600 Pro स्मार्टफोन को 10,200mAh बैटरी के साथ फोन लॉन्च किया था।


वीवो का अपकमिंग स्मार्टफोन SIRIM की लिस्टिंग में मॉडल नंबर V2626 के साथ स्पॉट किया गया था। इसी मॉडल नंबर के साथ वीवो का यह फोन गीकबेंच पर भी स्पॉट हुआ था। गीकबेंच पर यह फोन मीडियाटेक के Dimensity 7300e (MT6858) प्रोसेसर के साथ लिस्ट था। इसके साथ ही TUV की लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि फोन में 44W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।


Geekbench लिस्टिंग से यह भी सामने आया है कि यह फोन 6GB की रैम के साथ आएगा और Android 16 पर रन करेगा। वीवो के इस फोन के ग्लोबल मार्केट में अलग नाम से लाया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इसके इंडिया लॉन्च को लेकर कुछ भी डिटेल शेयर नहीं की है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]