Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

6,500mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले 5जी फोन की सेल शुरू, UPI पेमेंट पर मिल रहा 3000 रुपये का डिस्काउंट




6,500mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले 5जी फोन की सेल शुरू, UPI पेमेंट पर मिल रहा 3000 रुपये का डिस्काउंट


Pova 8 Pro 5G की सेल भारत में शुरू हो गई है, जिसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट और 144Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं।








Pova 8 Pro 5G स्मार्टफोन की सेल शुरू

HIGHLIGHTS

Pova 8 Pro 5G की सेल भारत में हुई शुरू, जानें डिटेल्स।


MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट और 144Hz AMOLED डिस्प्ले।


6,500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और Alive Matrix Display।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Pova 8 Pro 5G स्मार्टफोन की सेल इंडिया में शुरू हो गई है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट और 144Hz रिफ्रेश रेट वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है। इस फोन के बैक पैनल में Alive Matrix Display दिया है, जिसमें नोटिफिकेशन, बैटरी स्टेटस, टाइमर और दूसरी इन्फॉर्मेशन शो होती हैं। Pova 8 Pro 5G स्मार्टफोन को 6,500mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।


Pova 8 Pro 5G कीमत और ऑफर

Pova 8 Pro 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका बेस वेरिएंट 8 जीबी की रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ 49,999 रुपये में पेश किया गया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 12GB + 512GB के साथ 54,999 रुपये की कीमत में आता है।



लॉन्च ऑफर की बात करें तो यूपीआई पेमेंट पर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। ऑफर के साथ फोन को 46,999 रुपये के शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
Pova 8 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

Pova 8 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.78-इंच का (1,208 x 2,644 pixels) HyperLux AMOLED स्क्रीन दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स है। यह फोन IP69K रेटिंग के साथ आता है। Pova 8 Pro 5G स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट और Tecno P1 ग्राफिक चिप और ARM Mali-G615 MC2 GPU के साथ आता है। इस फोन में वैपोर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन, 5,000 sq mm हीट डिस्सिपेशन एरिया दिया गया है। Pova 8 Pro 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित HiOS 16 पर रन करता है। इस फोन में दो अपडेट और 3 सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।



Pova 8 Pro 5G स्मार्टफोन में Alive Matrix Display दिया गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। पोवो ब्रांड के इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Pova 8 Pro 5G स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]