Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

द साबरमती रिपोर्ट के बाद Vikrant Massey को सोशल मीडिया पर पड़ी थीं गालियां, बोले - 'मेरा नंबर लीक कर दिया...'

द साबरमती रिपोर्ट के बाद Vikrant Massey को सोशल मीडिया पर पड़ी थीं गालियां, बोले - 'मेरा नंबर लीक कर दिया...'


विक्रांत मैसी ने खुलासा किया कि 'द साबरमती रिपोर्ट' के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर गालियां और धमकियां मिलीं, जिससे उनकी निजी जानकारी भी लीक हो गई।










एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज 'मुसाफिर कैफे' (Musafir Cafe) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में शेखर सुमन के टॉक शो में एक्टर ने सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचना और मेंटल हेल्थ पर बात की।


उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के रिलीज होने के बाद उन्हें गालियां और धमकियां मिलीं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर उनकी पर्सनल जानकारी भी लीक कर दी गई। विक्रांत ने कहा कि यह सब तब हुआ जब उनका बेटा सिर्फ छह महीने का था, जो उनके लिए बहुत मुश्किल समय था।

विक्रांत की फिल्म को बताया प्रोपेगैंडा

विक्रांत ने सोशल मीडिया पर बढ़ती नेगेटिविटी के बारे में बात की और बताया कि कैसे इसका असर उनकी इमोशनल और मेंटल हेल्थ पर पड़ा। उन्होंने कहा,'मैंने 'द साबरमती रिपोर्ट' नाम की एक फिल्म की थी और मुझे उस फिल्म पर बहुत गर्व है। जब मैंने वह फिल्म की, तो लोगों ने वही शब्द इस्तेमाल किया जो आपने किया - प्रोपेगैंडा।'





विक्रांत ने आगे कहा, 'लोगों ने उस फिल्म को प्रोपेगैंडा कहा। हमने इसे गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर बनाया था। हमने इसे साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने की घटना पर बनाया था। मुझे बहुत सारी गालियां सुननी पड़ीं। मेरा व्हाट्सएप नंबर लीक हो गया। मेरी कार का नंबर लीक हो गया। लोगों ने मुझे खुलेआम धमकियां दीं।'
एक्टर ने बिताया बेहद कठिन समय

उन्होंने आगे बताया कि वह समय उनके लिए विशेष रूप से कठिन था क्योंकि उनका बेटा उस समय केवल छह महीने का था। विक्रांत बोले,'मेरा बेटा तब पैदा हुआ था। वह सिर्फ छह महीने का था। मैं इससे बहुत प्रभावित हुआ था और मैंने यह बात मीडिया में खुलकर कही भी थी। हालांकि, समय के साथ, मुझे एहसास हुआ कि वे सब कायर हैं, और लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए जो मायने रखता है वह यह है कि मेरे अपने लोग मेरी जिम्मेदारी हैं। मैं उनके प्रति जवाबदेह हूं।'


कब रिलीज हुई थी फिल्म?

'द साबरमती रिपोर्ट' 2024 में रिलीज हुई एक हिंदी पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसे धीरज सरना ने डायरेक्ट किया है। इसमें विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने की घटना से प्रेरित है, जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]