Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

जब Sunny Deol ने सिनेमाघरों में मचाया 'गदर', ट्रैक्टर में भरकर फिल्म देखने पहुंचे लोग; खूब चला हैंडपंप' का जादू




जब Sunny Deol ने सिनेमाघरों में मचाया 'गदर', ट्रैक्टर में भरकर फिल्म देखने पहुंचे लोग; खूब चला हैंडपंप' का जादू

25 साल पहले सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म देखने के लिए लोग सिनेमाघरों में ट्रैक्टर और ट्रक से आया करते थे। यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।








25 साल पहले सनी देओल की फिल्म के लिए था तगड़ा क्रेज। फोटो क्रेडिट- एक्स



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त सिनेमाघरों में सनी देओल (Sunny Deol) की मचअवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) का जादू देखने को मिल रहा है। फिल्म का क्लैश इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) से हुआ।

25 साल पहले भी ऐसा ही हुआ था। सनी देओल की फिल्म का दूसरी बॉलीवुड फिल्म से क्लैश हुआ था। हालांकि, उस वक्त सनी का ढाई किलो का हाथ सब पर भारी पड़ गया था। सनी देओल की इस फिल्म को देखने के लिए लोग इतने क्रेजी थे कि ट्रैक्टर-ट्रक में भर-भरकर सिनेमाघरों में आया करते थे। टिकट विंडो पर लंबी-लंबी लाइनें लगती थीं।
सीटियों से गूंज उठा था सिनेमाघर

सनी देओल के एक्शन-डायलॉग्स पर जमकर सीटियां बजीं, गानों पर ऑडियंस जमकर झूमी, सैड सॉन्ग्स पर इमोशनल हुई। 2 घंटे 50 मिनट की इस फिल्म का सबसे आइकॉनिक सीन हैंडपंप उखाड़ना था। सनी देओल ने जब हैंडपंप उखाड़ा तो सीटियों से सिनेमाघर गूंज उठे।

आज भी यह आइकॉनिक बना हुआ है। अब आप समझ ही गए होंगे कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं। यह फिल्म 2001 में आई गदर एक प्रेम कथा (Gadar Ek Prem Katha) है।


क्या थी गदर की कहानी?

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी रोमांटिक एक्शन फिल्म गदर एक प्रेम कथा में सनी देओल, अमीषा पटेल, अमरीश पुरी, विवेक शौक जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थे। भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के दौर में सेट फिल्म ट्रक चलाने वाले तारा सिंह (सनी देओल) और सकीना (अमीषा पटेल) की प्रेम कहानी है। बंटवारे के बाद अमीषा उस ट्रेन में नहीं चढ़ पाती है जो पाकिस्तान जा रही होती है।




सकीना की जान बचाने के लिए तारा सिंह उससे शादी कर लेता है और वे अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय करते हैं, लेकिन तभी सकीना को मालूम पड़ता है कि उसे माता-पिता जिंदा हैं और पाकिस्तान में हैं। जब वह उनसे मिलने जाती है तो उसे पाकिस्तान में रहने के लिए मजबूर कर अपने परिवार से अलग कर देते हैं।
सुपरहिट थे सारे गाने

फिल्म की कहानी, डायलॉग्स्, सीन्स, म्यूजिक और कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस ने गदर एक प्रेम कथा को मास्टरपीस बना दिया। यह सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में शुमार हो गई है। 2001 में इस फिल्म का क्लैश आमिर खान की फिल्म लगान से हुई थी, लेकिन लगान से ज्यादा कमाई गदर की हुई थी।


फिल्म के सुपरहिट गाने...

उड़ जा काले कांवा (Udja Kale Kawan)

मैं निकला गड्डी लेके (Main Nikla Gaddi Leke)

हम जुदा हो गए (Hum Juda Ho Gaye)

मुसाफिर जाने वाले (Musafir Jaane Wale)

आ मिलो साजना (Aan Milo Sajna)
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]