Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पहले ही दिन The Traitors 2 से आउट हुए Munawar Faruqui, को-कंटेस्टेंट्स पर निकाली भड़ास; कहा- 'सब डरे हुए...'




पहले ही दिन The Traitors 2 से आउट हुए Munawar Faruqui, को-कंटेस्टेंट्स पर निकाली भड़ास; कहा- 'सब डरे हुए...'



रियलिटी शो द ट्रेटर्स सीजन 2 (The Traitors Season 2) के पहले एपिसोड में ही मुनव्वर फारूकी (Munawara Faruqui) में एलिमिनेट हो गए। उन्होंने को-कंटेस्टें ...और पढ़ें








द ट्रेटर्स 2 से आउट हुए मुनव्वर फारूकी। फोटो क्रेडिट- एक्स



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण जौहर (Karan Johar) होस्टेड रियलिटी शो द ट्रेटर्स सीजन 2 (The Traitors Season 2) शुरू हो गया है। हैरानगी की बात ये है कि पहले ही रियलिटी शो मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का पत्ता कट गया है।


21 कंटेस्टेंट्स के साथ द ट्रेटर्स के नए सीजन की शुरुआत हुई। इंट्रोडक्शन के वक्त ही दलीप ताहिल (Dalip Tahil) को शो से बाहर होना पड़ा और 20 लोगों की एंट्री हुई थी। मगर अब शो से पहले ही दिन एक और मजबूत खिलाड़ी भी बाहर हो गया।
पहले ही दिन एलिमिनेट हुए मुनव्वर फारूकी

यह मजबूत खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि मुनव्वर फारूकी हैं। शो में ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने उन्हें 'ट्रेटर' (गद्दार) होने का शक किया और फिर उन्हें एलिमिनेट होना पड़ा। शो से पहले ही दिन बाहर होने पर वह इमोशनल हो गए। साथ ही उन्होंने को-कंटेस्टेंट्स को 'इनसिक्योर' बताया।


को-कंटेस्टेंट्स पर भड़के मुनव्वर फारूकी

द ट्रेटर्स सीजन 2 से निकलने के बाद मुनव्वर फारूकी से जब होस्ट करण जौहर ने पूछा कि क्या वह वाकई गद्दार हैं या निर्दोष? तब स्टैंडअप कॉमेडियन ने खुद को निर्दोष बताकर उन्हें आउट करने वालों पर गुस्सा निकाला है। उन्होंने कहा-


मैं गेम खेल रहा था। मैं इसे अच्छे से खेलना चाहता था। मैं एक मासूम हूं। बकवास। इनसिक्योर लोगों का ग्रुप। उन्होंने सोचा कि मैं उन्हें यहां खा जाऊंगा (उन पर भारी पड़ूंगा)। वे सभी डरे हुए हैं। अब पहचानिए कि आपमें से कौन (गद्दार) है।



कौन था शो का असली गद्दार?

मुनव्वर फारूकी को ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने गद्दार बताया जिसके चलते उन्हें आउट होना पड़ा। हालांकि, असल में वह गद्दार नहीं बल्कि निर्दोष थे। शो में असल में तीन गद्दार थे जिनमें आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू, क्रिस्टल डिसूजा और हरमन सिंघा थे। दूसरे एपिसोड में शाहनील गिल को चौथे गद्दार के तौर पर शामिल किया गया।

मालूम हो कि द ट्रेटर्स सीजन 2 इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम हो रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]