Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सिनेमाघरों में मना था आजादी का 'असली' जश्न, 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर आई थी कमाई की सुनामी, अटूट है रिकॉर्ड

सिनेमाघरों में मना था आजादी का 'असली' जश्न, 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर आई थी कमाई की सुनामी, अटूट है रिकॉर्ड


15 अगस्त के दिन बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई हिंदी सिनेमा की इस शानदार मूवी ने की है। ...और पढ़ें








बॉक्स ऑफिस पर छाई थी ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HIGHLIGHTS

थिएटर्स में इस फिल्म ने मचाया था धमाल


15 अगस्त पर की थी बंपर कमाई


बॉक्स ऑफिस पर किया था कमाल



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त के सीजन में हिंदी सिनेमा की तरफ से हर साल एक न एक फिल्म रिलीज की जाती है। इस बार बंटवारा 1947 (Batwara 1947) और आवारापन 2 (Awarapan 2) जैसी मूवीज आ रही हैं। इन दोनों फिल्मों के सामने बॉलीवुड की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ने की बड़ी चुनौती होगी, जो स्वतंत्रता दिवस की रिलीज के तौर पर हाईएस्ट ग्रॉसर मूवी है।


अब तक 15 अगस्त पर रिलीज होने वाली सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म के तौर पर उसे जाना जाता है। आइए जानते हैं कि इस लेख में कौन सी मूवी के में बात की जा रही है।
15 अगस्त पर आई थी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर

जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसमें हिंदी सिनेमा का कोई मेगा सुपरस्टार मौजूद नहीं रहा था। बल्कि, इंडस्ट्री के कुछ मंजे हुए और उभरते कलाकारों के कंधों पर पूरी मूवी चली थी। इस फिल्म का जॉनर हॉरर कॉमेडी थी और साल 2024 में 15 अगस्त के फेस्टिव सीजन के आधार पर इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। आपको बता दें कि वह फिल्म स्री 2 (Stree 2) थी।






निर्देशक अमर कौशिक और निर्माता दिनेश विजान की स्त्री 2 ने 15 अगस्त के रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक 55 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 627 करोड़ था, जबकि वर्ल्डवाइड ये मूवी 875 करोड़ के करीब का रिकॉर्डतोड़ कारोबार करने में सफल रही है।



रिलीज के 2 साल बाद स्त्री 2 की कमाई का ये रिकॉर्ड कायम है। फिल्म का बजट महज 60-70 करोड़ के बीच था और इसे इतनी अधिक अपार सफलता मिली थी, स्त्री 2 ने हिंदी सिनेमा में कामयाबी का नया इतिहास रच दिया था।
इन कलाकारों के दम पर चली स्त्री 2

अक्सर देखा जाता है कि फेस्टिव सीजन पर सलमान खान और शाह रुख खान जैसे बड़े-बड़े स्टार्स पर फिल्ममेकर्स दांव खेलते हैं। लेकिन स्त्री 2 ने इस मिथक को भी गलत साबित कर दिया था, क्योंकि इस हॉरर कॉमेडी में श्रद्धा कपूर, राजकुमार, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार मौजूद रहे, जिन्हें इंडस्ट्री में मेगा स्टार नहीं माना जाता। लेकिन ये दमदार कलाकारों की सूची में जरूर आते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]