Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'ये सच में भारत को...', Salman Khan और अर्पिता का रक्षाबंधन का वीडियो वायरल, दीवार पर लगी पेंटिंग ने किया हैरान

ये सच में भारत को...', Salman Khan और अर्पिता का रक्षाबंधन का वीडियो वायरल, दीवार पर लगी पेंटिंग ने किया हैरान


सलमान खान और अर्पिता खान के राखी सेलिब्रेशन की एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है, जिसे देखकर ...और पढ़ें








सलमान खान-अर्पिता राखी सेलिब्रेशन/ फोटो- Instagram


सलमान खान को अर्पिता खान ने बांधी राखी


ईसा मसीह की पेंटिंग के सामने हुआ राखी सेलिब्रेशन


वीडियो को इंटरनेट पर 'सबसे सेक्युलर' बताया गया



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 28 अगस्त को पूरे भारत में धूमधाम से सभी ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। बॉलीवुड सितारों ने भी अपने भाई-बहनों को राखी बांधते हुए कई तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की। हालांकि, इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ध्यान सलमान खान और उनकी छोटी बहन अर्पिता खान की तस्वीरें खींच रही हैं।



ईसा मसीह की पेंटिंग के सामने खड़े होकर बांधी सलमान खान को राखी

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की कई वीडियोज और फोटोज शेयर की हैं। इन वीडियो-फोटो में अर्पिता सलमान खान की आरती करने के बाद उन्हें राखी बांध रही हैं।


हालांकि, दोनों भाई-बहन का ये प्यार तो लोगों को पसंद आया ही, लेकिन जिस चीज ने तस्वीरों में सभी का ध्यान खींचा। वह थी दीवार पर बनी ईसा मसीह की बड़ी सी पेंटिंग। इसमें मशहूर 'द लास्ट सपर' की झलक थी। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे इंटरनेट पर अब तक की सबसे सेक्युलर चीज कहा।




इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हुई वीडियो

अर्पिता खान की इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "यह इंटरनेट की अभी तक की सबसे सेक्युलर वीडियो है। एक मुस्लिम लड़की, जिसने हिंदु से शादी की। वह अपने मुस्लिम भाई को राखी बांध रही है, वो भी ईसा मसीह की बैकग्राउंड में लगी तस्वीर के सामने।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सलमान खान ने ईसा मसीह को बैकग्राउंड में रखकर रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया है।


एक अन्य यूजर ने लिखा, "हिंदू-मुस्लिम, सिख-इसाई, सब भाई-भाई का असली मतलब कोई हमेशा बताता है, तो वह सिर्फ सुपरस्टार सलमान खान हैं। एक यूजर इमोशन व्यक्त करते हुए लिखा, "मजाक से हटकर यह वीडियो ही इंडिया को सच में रिप्रेजेंट करता है, जो हम अपने देश को कहते हैं।" सलमान खान और अर्पिता का ये वीडियो फैंस को काफी भावुक कर रहा है।
सलमान खान की आगामी फिल्में

सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अभिनेता के पास 2026 में तीन बड़े प्रोजेक्ट हैं। एक तरफ जहां वो अपूर्व लाखिया की फिल्म मातृभूमि में काम करेंगे। तो वहीं इन दोनों अभिनेता सबसे ज्यादा बिजी पैन इंडिया रिलीज फिल्म मॉन्स्टर में हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]