40 रुपये से कम में 20GB डेटा, जानें पूरी डिटेल

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL यूजर्स के लिए एक बेहद किफायती डेटा वाउचर ऑफर करती है, जिसमें 40 रुपये से भी कम में 20GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।

सिर्फ ₹39 के रीचार्ज पर पाएं 20GB डेटा। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) यूजर्स को एक ऐसा प्रीपेड प्लान ऑफर करता है, जिसमें 40 रुपये से कम कीमत में 20GB डेटा मिलता है। यहां हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं, वह एक डेटा वाउचर है। अगर आप एक ही दिन में भारी डेटा इस्तेमाल के लिए कोई डेटा वाउचर तलाश रहे हैं, तो ये एक बेहतरीन प्लान है। इस प्लान से रीचार्ज करने के लिए आपके पास पहले से एक एक्टिव सर्विस वैलिडिटी वाला प्लान होना जरूरी है। हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं, उसकी कीमत 39 रुपये है। ये वाउचर सिर्फ 39 रुपये में 20GB डेटा ऑफर करता है। आइए नीचे इस प्लान के सभी बेनिफिट्स को डिटेल में समझते हैं।
BSNL के 39 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स
BSNL का 39 रुपये वाला प्लान 20GB डेटा के साथ आता है। ये प्लान केवल 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस तरह ये भरपूर डेटा देने के साथ-साथ काफी किफायती भी साबित होता है। FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है। चूंकि ये एक डेटा वाउचर है, इसलिए आप इसे केवल एक एक्टिव सर्विस वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान के ऊपर ही रीचार्ज कर सकते हैं।

इसके अलावा कंपनी के पास एक 19 रुपये वाला प्लान भी उपलब्ध है जिससे आप रीचार्ज कर सकते हैं। ये यूजर्स के लिए सबसे सस्ता डेटा वाउचर है। कंपनी का 19 वाला प्लान भी 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में 2GB डेटा मिलता है। दोनों ही प्लान्स 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं, लेकिन 39 रुपये वाले प्लान में 20GB डेटा और 19 रुपये वाले प्लान में 2GB डेटा दिया जाता है।
ये दोनों डेटा वाउचर्स देश के सभी टेलीकॉम सर्कल्स में उपलब्ध हैं। इसके अलावा एक 58 रुपये वाला प्लान भी है, जिसमें यूजर्स को 7 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान 8GB डेटा के साथ आता है। अगर आपको थोड़े लंबे समय के लिए कुछ एक्स्ट्रा डेटा चाहिए, तो ये प्लान काफी बढ़िया है। FUP डेटा खत्म होने के बाद इसमें भी स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :