Redmi का 8,580 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, 200MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग भी

रेडमी K100 Pro 11 अगस्त को चीन में लॉन्च होने वाला है, जिसमें 8,580mAh की बड़ी बैटरी और 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। यह डिवाइस 100W वायर्ड फास्ट चा ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेडमी जल्द ही चीन में अपनी नई Redmi K100 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसके लॉन्च में बस अब एक हफ्ता बचा है। लॉन्च से पहले ही आने वाले डिवाइस के बारे में काफी डिटेल्स सामने सामने आ गई हैं। कंपनी इस डिवाइस को अगले हफ्ते 11 अगस्त को लॉन्च करने वाली है।
Xiaomi के सब-ब्रांड ने लॉन्च से पहले ही Redmi K100 Pro की बैटरी, चार्जिंग और कैमरा स्पेसिफिकेशन कन्फर्म कर दिए हैं। उम्मीद है कि इसे Redmi K100 Pro Max के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस अपकमिंग डिवाइस में 8,000mAh-क्लास की बैटरी और 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलने वाला है। चलिए इस डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं...
Redmi K100 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कई Weibo पोस्ट में बताया गया है कि K100 Pro में 8,580mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी देखने को मिल सकती है। आने वाला डिवाइस 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। डिवाइस 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और 22.5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
Redmi K100 Pro के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Redmi K100 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। रेडमी का दावा है कि ये सेंसर डिटेल्ड इमेज कैप्चर कर सकता है और इन-सेंसर क्रॉपिंग के जरिए लॉसलेस जूम की सुविधा भी मिल रही है। प्राइमरी कैमरे के साथ एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और एक टेलीफोटो लेंस भी मिलेगा।
इससे पहले रेडमी ने कन्फर्म किया था कि K100 Pro में नए M11 ल्यूमिनस मटीरियल वाली 6.59-इंच की 1.5K फ्लैट OLED स्क्रीन मिलेगी। साथ ही डिस्प्ले 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 185Hz का रिफ्रेश रेट और 4,800Hz का इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट के साथ आ सकता है।
डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट भी मिल सकता है। अन्य कन्फर्म स्पेसिफिकेशन्स में इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, LPDDR5X RAM, UFS 4.1 स्टोरेज, स्टीरियो स्पीकर, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, UWB कनेक्टिविटी मिल सकती है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :