Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

ओपन-ईयर क्लिप स्टायल ईयरबड्स CMF Clip Pro लॉन्च, 10 घंटे का बैकअप के साथ मिलेगा यूनीक स्मार्ट डायल कंट्रोल

ओपन-ईयर क्लिप स्टायल ईयरबड्स CMF Clip Pro लॉन्च, 10 घंटे का बैकअप के साथ मिलेगा यूनीक स्मार्ट डायल कंट्रोल

CMF ने अपने नए ओपन-एयर ईयरबड्स CMF Clip Pro को लॉन्च किया है, जिसमें यूनीक स्मार्ट डायल कंट्रोल दिया गया है। ...और पढ़ें








CMF Clip Pro में 10.8mm का डुअल-मैग्नेटिक डायनमिक ड्राइवर दिया गया है।



CMF Clip Pro ओपन-एयर ईयरबड्स लॉन्च हुए।


स्मार्ट डायल कंट्रोल और 32 घंटे की बैटरी।


कीमत $99, बिक्री 15 अगस्त से शुरू।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nothing के बजट ब्रांड CMF ने अपना लेटेस्ट ईयरबड्स लॉन्च किया है। इसे CMF Clip Pro के नाम से लॉन्च किया गया है, जो ओपन-एयर लिस्निंग फंक्शनैलिटी के साथ अफोर्डेबल प्राइस रेंज में लाया गया है। लेटेस्ट CMF Clip Pro ईयरबड्स के चार्जिंग केस में कंपनी यूनीक कंट्रोल फीचर भी दिया है। इसके एक ईयरबड का वजन सिर्फ 5.9 ग्राम है और इनकी रेटिंग IP54 है। इसके डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने अलग-अलग ईयर शेप की फिटिंग के लिए फ्लैक्सीबल C-ब्रिज बिल्ट-इन टाइटेनियम वायर दिया गया है।
CMF Clip Pro की खूबियां

CMF Clip Pro में 10.8mm का डुअल-मैग्नेटिक डायनमिक ड्राइवर दिया गया है, जो TPU डायफार्म के साथ आता है। नथिंग का कहना है कि ये क्लिप-ऑन ड्राइवर में अब तक का सबसे बड़ा ड्राइवर है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 और बेटर स्ट्रीमिंग क्वालिटी के लिए LDAC, AAC, और SBC कोडक का सपोर्ट दिया गया है। सिंगल चार्ज में इसकी बैटरी लाइफ करब 10 घंटे तक की है। बैटरी केस की बात करें तो बैकअप 32 घंटे का है। इसके साथ ही 10 मिनट की चार्जिंग में यह घंटे भर का बैकअप ऑफर करता है।

CMF ने इसके केस में अपना सिग्नेचर स्मार्ट नॉब (Smart Dial) दिया है। इसकी मदद से वॉल्यूम को एडजस्ट करने के साथ, प्लेबैक कंट्रोल, कॉल आंसर और फोन से पेयरिंग जैसे फीचर कंट्रोल किए जा सकते हैं। इसके साथ ही बड्स में अलग से फिजिकल बटन भी दिया गया है। ओपन-ईयर क्लिप स्टायल ईयरबड्स Clip Pro को लाइट ग्रे, डार्क ग्रे और कोरल कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।


प्राइस और सेल डिटेल्स

CMF Clip Pro ईयरबड्स की यूनाइटेड किंग्डम, अमेरिका और जापान में बिक्री 15 अगस्त से शुरू होगी। इनकी कीमत अमेरिका में 99 डॉलर (करीब 9700 रुपये) है। यूरोप और अन्य मार्केट में इनकी बिक्री 15 सितंबर से शुरू होगी। नथिंग ने फिलहाल इनके इंडिया लॉन्च को लेकर कुछ भी डिटेल शेयर नहीं की है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]