Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'Ramayana को ऑस्कर...' महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस को 4000 करोड़ी माइथोलॉजिकल फिल्म से है बड़ी उम्मीदें, दिया बड़ा बयान

'Ramayana को ऑस्कर...' महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस को 4000 करोड़ी माइथोलॉजिकल फिल्म से है बड़ी उम्मीदें, दिया बड़ा बयान


रामायण (Ramayana) के ट्रेलर के बाद से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है। फिल्म दीवाली 2026 पर रिलीज होने के लिए तैयार है ...और पढ़ें








दीवाली 2026 पर रिलीज होगी 'रामायण'


दीवाली 2026 पर रिलीज होगी 'रामायण'


देवेंद्र फडणवीस ने कही फिल्म को ऑस्कर मिलने की बात!


मेकर्स ने हाल ही में किया रिलीज डेट का एलान



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली 2026 पर रिलीज होने वाली रामायण (Ramayana) साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बन गई है। खासकर जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से इसे लेकर दर्शकों की उम्मीद और बढ़ गई है। इस बीच अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर फिल्ममेकर नितेश तिवारी की 'रामायण' ऑस्कर नहीं जीतती है, तो उन्हें निराशा होगी।


उन्होंने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi) और यश (Yash) स्टारर इस फिल्म को 'मिलेनियम की फिल्म' (हजार साल में एक बार बनने वाली फिल्म) बताया।


फिल्म को ऑस्कर ना मिलने पर सीएम को होगी निराशा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) ने 6 अगस्त को कहा कि अगर नितेश तिवारी की 'रामायण' को ऑस्कर नहीं मिला तो उन्हें निराशा होगी। उन्होंने यह बात प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियो' के उद्घाटन के दौरान कही।




सीएम ने कहा, 'अगर 'रामायण' को ऑस्कर नहीं मिलता है, तो मुझे एकेडमी अवार्ड्स की जूरी से बहुत निराशा होगी। यह सिर्फ एक दशक की नहीं, बल्कि एक सदी (मिलेनियम) की फिल्म है'। उनकी ये बातें तब सामने आईं जब हाल ही में 'रामायण' के मेकर्स ने इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज की योजना की घोषणा की।

क्या है रामायण की रिलीज का प्लान

नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस और नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्ट की गई 'रामायण' का पहला भाग 6 नवंबर, 2026 को, यानी दिवाली से दो दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगा। दूसरा भाग दिवाली 2027 के आसपास आने की उम्मीद है, हालांकि 'रामायण: पार्ट 2' की रिलीज की सही तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।



नया इंग्लिश ट्रेलर

रिलीज की तारीख की घोषणा के साथ, मेकर्स ने इंग्लिश भाषा का एक ट्रेलर भी जारी किया, जिसमें रिलीज से पहले फिल्म की एक और झलक दिखाई गई। आम डब किए गए ट्रेलर के उलट, इस वर्शन में किरदारों को इंग्लिश डायलॉग बोलते हुए दिखाया गया।
रामायण के बारे में

रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान की भूमिका में और रकुल प्रीत सिंह शुर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट और नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]