Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Batwara 1947 की रिलीज के बीच टली Sunny Deol की 'परशुराम', शूटिंग से दो महीने पहले क्यों रोकनी पड़ी फिल्म?

Batwara 1947 की रिलीज के बीच टली Sunny Deol की 'परशुराम', शूटिंग से दो महीने पहले क्यों रोकनी पड़ी फिल्म?

अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की आगामी फिल्म परशुराम (Parshuram) इस साल सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने वाली है। ...और पढ़ें








परशुराम फिल्म हुई पोस्टपोन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल (Sunny Deol) की आगामी फिल्म परशुराम (Parshuram) को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है जो शायद फिल्म का इंतजार करने वालों को उदास कर सकती है। जिस फिल्म की शूटिंग दो महीने बाद शुरू होने वाली थी, अब उसे रोक दिया गया है। ।


किल फिल्म के डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बन रही परशुराम मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक है। सनी देओल अपनी आगामी फिल्म की तैयारी भी शुरू करने वाले थे, लेकिन अब इसके टलने की खबर आ रही है।

रुकी सनी देओल की फिल्म

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, परशुराम की शूटिंग को रोक दिया गया है। इसकी वजह फिल्म के डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट हैं। दरअसल, परशुराम से पहले निखिल अपना हॉलीवुड प्रोजेक्ट कंप्लीट करना चाहते हैं। वह हॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर डेडलॉक्ड से डेब्यू करने जा रहे हैं। ऑस्कर विनर जेमी फॉक्स स्टारर फिल्म के निर्देशन के बाद ही निखिल नागेश भट्ट, सनी देओल की परशुराम की शूटिंग शुरू करेंगे।



2027 में शुरू हो सकती है शूटिंग

कहा जा रहा है कि निखिल नागेश भट्ट ने हॉलीवुड डेब्यू फिल्म डेडलॉक्ड की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं और इस फिल्म के कंप्लीट होने से पहले वह किसी और फिल्म को साइन नहीं करेंगे। उम्मीद है कि डायरेक्टर 2027 तक परशुराम की शूटिंग शुरू करें।
सनी देओल की आगामी फिल्म

परशुराम से पहले सनी देओल बंटवारा 1947 (Batwara 1947) और रामायण (Ramayana) में नजर आएंगे। बंटवारा 1947 अगले हफ्ते यानी 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है,। फिल्म में अभिनेता के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं।




वहीं, सनी की एक और फिल्म रामायण 6 नवंबर को रिलीज होगी। इस पौराणिक फिल्म में अभिनेता, हनुमान का किरदार निभाने वाले हैं। अभी तक फिल्म से उनका लुक रिवील नहीं किया गया है। इसके अलावा अभिनेता जाट 2 (Jaat 2) में भी नजर आएंगे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]