Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

याद है Raaz की वो बोल्ड 'भूतनी'... 24 साल बाद ऐसी दिखने लगी हैं Malini Sharma; फिल्मों से दूर करती हैं ये काम

याद है Raaz की वो बोल्ड 'भूतनी'... 24 साल बाद ऐसी दिखने लगी हैं Malini Sharma; फिल्मों से दूर करती हैं ये काम


हॉरर थ्रिलर राज में मालिनी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मालिनी शर्मा का हुलिया पूरी तरह से बदल गया है।








राज फिल्म एक्ट्रेस मालिनी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)


राज फिल्म में नजर आई थीं मालिनी शर्मा


24 साल बाद इतना बदल गया लुक


एक्टिंग छोड़ अब कर रही हैं ये काम



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2002 में हिंदी सिनेमा की सबसे आईकॉनिक हॉरर थ्रिलर फिल्म राज (Raaz) को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसका डायरेक्शन विक्रम भट्ट ने किया। अभिनेता डीनो मोरिया और बिपाशा बसु के अलावा इस मूवी में मालिनी नाम की भूतनी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मालिनी शर्मा (Malini Sharma) ने भी हर किसी का ध्यान खींचा था।


आज के समय में राज की ये बोल्ड हसीना क्या कर रही हैं और 24 साल बाद इनका लुक कितना बदल गया है। इस मामले की सारी जानकारी हम आपको इस लेख के माध्यम से देने जा रहे हैं।
कहां हैं मालिनी शर्मा?

फिल्म राज से रातोंरात शोहरत हासिल करने वालीं मालिनी शर्मा ने अचानक से बॉलीवुड से नाता तोड़ लिया और हमेशा के लिए चकाचौंध की दुनिया से दूर हो गईं। हाल ही में मालिनी से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है और बताया जा रहा है कि वह पुणे की सह्याद्रि की पहाड़ियों में रहती हैं। ग्लैमर्स की दुनिया से अलग एकांत में मालिनी अपना जीवन बिता रही हैं।







शांति के इस वातावरण में रहने के अलावा मालिनी शर्मा पहाड़ी इलाकों में खेती करती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल उनके एक अनसीन वीडियो में वह इस मामले पर खुलकर बात करती हुई भी नजर आई हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री यहां पर एक फार्मस्टे भी चलाती हैं और घूमने-फिरने आने वाले मेहमानों के लिए खाना भी खुद बनाती हैं।





उनकी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो को देखकर ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका हुलिया अब पहले जैसा नहीं रहा है और काया एकदम से पलट गई है।

52 वर्षीय मालिनी शर्मा अपनी पर्सनल लाइफस्टाइल की वजह से एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। किसी ने शायद ही कभी सोचा होगा कि राज में अपनी बोल्ड अदाओंं का जलवा बिखेरने वालीं मालिनी आज एकांतवाश को चुनेंगे और अकेले रहेंगी।
नहीं चली मालिनी की शादी

हिंदी सिनेमा से मालिनी शर्मा की दूरी बनाने का एक बड़ा कारण उनकी निजी जिंदगी भी रही। दरअसल मालिनी ने तुम बिन मूवी फेम एक्टर प्रियांशु चटर्जी के साथ शादी रचाई थी, लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और बाद में तलाक हो गया। कहा जाता है कि इससे मालिनी डिप्रेशन में रहने लगीं और एक दम से गायब हो गईं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]