रहमान डकैत नहीं, 'शुक्राचार्य' होगी Askhaye Khanna की नई पहचान; महाकाली के बाद भी इन मूवीज में बनेंगे 'असुर गुरु'

महाकाली फिल्म से गुरु शुक्राचार्य के रोल को लेकर अभिनेता अक्षय खन्ना का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है।

अक्षय खन्ना गुरु शुक्राचार्य (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HIGHLIGHTS
महाकाली से दिखी अक्षय खन्ना की पहली झलक
असुर गुरु शुक्राचार्य के किरदार में आए नजर
इन दो मूवीज में भी अक्षय का यही किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर फिल्म में खलनायक रहमान डकैत की भूमिका निभाकर अभिनेता अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने काफी वाहवाही बटोरी। लेकिन अब लगता है कि महाकाली के गुरु शुक्राचार्य के किरदार के दम पर अक्षय एक नई पहचान बनाने की तैयारी में हैं।
सोमवार को महाकाली (Mahakali) से अक्षय के कैरेक्टर को स्पेशल टीजर वीडियो मेकर्स ने रिलीज किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। आपको बता दें कि सिर्फ महाकाली ही नहीं बल्कि आने वाले समय में अक्षय खन्ना अन्य दो मूवीज में भी असुर गुरु शुक्राचार्य के रोल में दिखेंगे, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य का किरदार
बीते कुछ दिनों में फिल्म छावा में औरंगजेब और फिर फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत की भूमिका निभाकर अभिनेता अक्षय खन्ना ने खूब चर्चा बटोरी। उसके बाद बाद फिल्म इंडस्ट्री में भी उनकी मांग बढ़ी दिखी। हालांकि, अक्षय कोई जल्दबाजी न करते हुए प्रोजेक्ट्स का चुनाव काफी सोच-समझकर कर रहे हैं।

आगामी दिनों में वह फिल्म महाकाली में दैत्य गुरु शुक्राचार्य की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म की रचना साल 2024 में प्रदर्शित फिल्म तेलुगु फिल्म हनु-मैन के निर्देशक प्रशांत वर्मा ने की है। सोमवार को फिल्म की आधिकारिक प्रदर्शन तिथि के साथ अक्षय अभिनीत शुक्राचार्य के पात्र की झलक के तौर पर पहला टीजर जारी किया गया।
जिसके बाद अक्षय एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर खूब सराहना बटोर रहे हैं। दरअसल, प्रशांत ने बताया था कि उनकी योजना भारतीय पुराणों और ग्रंथों पर आधारित करीब 12 फिल्में बनाने का है। महाकाली के बाद इस कड़ी की अगली दो फिल्में जय हनुमान और अधीरा होंगी। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अक्षय, जय हनुमान और अधीरा में भी शुक्राचार्य की भूमिका में नजर आएंगे।
कब रिलीज होगी महाकाली
प्रशांत वर्मा की महाकाली का प्रोमो वीडियो देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। हर कोई अक्षय खन्ना स्टारर इस मूवी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब नजर आ रहा है। मालूम हो कि मेकर्स की तरफ से ये स्पष्ट कर दिया गया है कि महाकाली को अगले साल 8 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :