'वंदे मातरम को बनाओ राष्ट्रगान', 'जन गण मन' हटाना चाहते हैं Mukesh Khanna; बोले- 'ये हमारे देश का नहीं'
'वंदे मातरम को बनाओ राष्ट्रगान', 'जन गण मन' हटाना चाहते हैं Mukesh Khanna; बोले- 'ये हमारे देश का नहीं'
शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने कहा कि 'जन गण मन' को हटाकर 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान बनाना चाहिए।

मुकेश खन्ना ने राष्ट्रगान पर दिया बयान। फोटो क्रेडिट- एक्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इसकी वजह उनका हालिया बयान है जो उन्होंने 'राष्ट्रगान' (National Anthem) को लेकर दिया है।
'शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना का कहना है कि राष्ट्रगान 'जन गण मन' (Jana Gana Mana) नहीं, बल्कि 'वंदे मातरम' (Vande Mataram) होना चाहिए।
'जन गण मन' को राष्ट्रगान नहीं मानते एक्टर
IANS को दिए इंटरव्यू में मुकेश खन्ना का कहना है कि 'जन गण मन' वास्तव में क्वीन एलिजाबेथ को दी गई श्रद्धांजलि थी। उन्होंने कहा-
मैंने तीन साल पहले ही कहा था कि 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान बनाया जाना चाहिए। 'जन गण मन' हमारे देश का राष्ट्रगान नहीं है। यह महारानी एलिजाबेथ को दी गई श्रद्धांजलि है। रबीन्द्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) ने उनकी तारीफ में यह गाना लिखा था। हमने इसे अपना लिया है।
'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान बनाना चाहते हैं एक्टर
मुकेश खन्ना ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान बनाना चाहिए, क्योंकि यह हमारा है। उन्होंने कहा-
भाग्यविधाता, पंजाब, सिंध- ये हमारे नहीं हैं। 'वंदे मातरम' हमारा है। लता जी (लता मंगेशकर) ने इसे बहुत खूबसूरती से गाया था। कल्याण जी-आनंद जी (संगीतकार जोड़ी) भाई के साथ मेरी मीटिंग हुई थी। मुझे इसे पढ़े हुए दो साल हो गए हैं। मैंने सात मिनट का 'वंदे मातरम' गाना रिकॉर्ड किया है जो यादगार बन जाना चाहिए।

'जन गण मन' को हटाने पर बोले एक्टर
मुकेश खन्ना ने यह भी कहा, "मैं चाहता हूं कि जल्द से जल्द 'जन गण मन' को हमारे देश से हटा दिया जाए। 'वंदे मातरम' को लाया जाए। मोदी जी ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। अब हर स्कूल और हर कार्यक्रम में यह जरूरी है। सबसे पहले 'वंदे मातरम' गाया जाएगा, वो भी पूरा।"
मालूम हो कि 'जन गण मन' हमारे देश का राष्ट्रगान है, जबकि बंकिम चंद्र चटर्जी की रचना 'वंदे मातरम' राष्ट्रीय गीत (National Song) है। इस बार 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान 'जन गण मन' से ठीक पहले राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' का पूरा संस्करण बजाया गया था।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :