Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'इन्होंने गंदा कर दिया', बादशाह-हनी के रैप सॉन्ग पर भड़के Anup Jalota, कहा- 'अगर गालियां दोगे तो...'

'इन्होंने गंदा कर दिया', बादशाह-हनी के रैप सॉन्ग पर भड़के Anup Jalota, कहा- 'अगर गालियां दोगे तो...'

दिग्गज गायक अनूप जलोटा (Anup Jalota) ने आज कल के रैप सॉन्ग्स को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि 60s में भी रैप सॉन्ग बनते थे।








आज के रैप सॉन्ग्स पर फूटा अनूप जलोटा का गुस्सा। फोटो क्रेडिट- एक्स




एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भजन और गजल गायिकी के लिए मशहूर अनूप जलोटा (Anup Jalota) ने वो दौर याद किया, जब लोग परिवार के साथ बैठकर रैप सॉन्ग (Rap Songs) का आनंद ले सकते थे। उन्होंने आज के रैप सॉन्ग्स पर नाराजगी जताई है।


म्यूजिक इंडस्ट्री में आज के दौर में रैप सॉन्ग का कल्चर बढ़ा है। हनी सिंह (Honey Singh) और बादशाह (Badshah) जैसे सिंगर्स ने रैप सॉन्ग्स के जरिए ही पहचान बनाई। मगर रैप सॉन्ग्स के लिरिक्स पर विवाद भी खड़े हो जाते हैं। यहां तक कि कई गानों को बैन भी किया गया।


आज के रैप सॉन्ग्स पर भड़के अनूप जलोटा

अब अनूप जलोटा ने दैनिक जागरण के साथ खास बातचीत में आज के रैप सॉन्ग्स पर नाराजगी जाहिर की। जब उनसे पूछा गया कि बादशाह हो, हनी सिंह हो, रैप सॉन्ग्स आते हैं, विवाद होता है। ऐसे शब्द होते हैं, बवाल मच जाता है, कुछ गाने बैन भी हुए। इस पर अनूप जलोटा ने अपनी राय रखी। उन्होंने 60s का दौर याद किया, जब अशोक कुमार और किशोर कुमार जैसे सिंगर्स रैप सॉन्ग्स गाते थे।







अशोक कुमार के कल्ट रैप सॉन्ग को किया याद

अनूप जलोटा ने कहा, "रैप हमारे यहां का पुराना स्टाइल है। अशोक कुमार (Ashok Kumar) ने गाया था (रेल गाड़ी), किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने भी गाया लेकिन शब्द गंदे नहीं थे। आज के रैप को पूरी फैमिली नहीं सुन सकती। उन दिनों अशोक कुमार को सब सुन रहे हैं, सब उसका आनंद ले रहे हैं। तो वो तो हमारे यहां का पुराना स्टाइल है।"
रैप सॉन्ग्स में यूज हो रही हैं गालियां

अनूप जलोटा ने आगे कहा, "इन लोगों ने गंदा कर दिया आकर। आज जो गा रहे हैं, यह गाने का बहुत ही सुंदर तरीका है। ये कविता का पार्ट है। कवि सम्मेलन में ऐसे ही होता है ना। ऐसे ही पढ़ा जाता है। ये कविता पाठ है, लेकिन उसमें अगर गालियां दोगे यार तो कैसे चलेगा?"
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]