Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Meta पर बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप, जानबूझकर डिजाइन किए कमजोर सेफ्टी टूल्स

Meta पर बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप, जानबूझकर डिजाइन किए कमजोर सेफ्टी टूल्स


मेटा के पूर्व इंजीनियरिंग डायरेक्टर आर्टुरो बेहार ने कंपनी पर बच्चों की सुरक्षा के लिए जानबूझकर विफल टूल बनाने का आरोप लगाया है।








Meta ने जानबूझकर डिजाइन के किए कमजोर सेफ्टी टूल्स


पूर्व डायरेक्टर ने मेटा पर लगाए गंभीर आरोप।


बच्चों की सुरक्षा टूल को जानबूझकर विफल बनाया।


मेटा पर 29 अमेरिकी राज्यों में मुकदमा जारी।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया कंपनी मेटा एक बार फिर से विवादों में घिरता नजर आ रहा है। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी वेबसाइट की पेरेंट कंपनी के पूर्व इंजीनियरिंग डायरेक्टर आर्टुरो बेहार ने कंपनी के सेफ्टी सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मेटा ने बच्चों की सेफ्टी के लिए जानबूझकर ऐसा टूल तैयार किया जो फेल हो जाए।



आर्टुरो बेहार ने इंस्टाग्राम के 'टेक अ ब्रेक' का उदाहरण दिया। उन्होंने अदालत में कहा कि इस फीचर को यूजर को खुद इनेबल करना पड़ता है। यह बाय-डिफॉल्ट ऑफ रहता है। इससे ज्यादातर यूजर्स इसे ऑन नहीं करते हैं। उनका यह भी कहना था कि कंपनी चाहती है कि यूजर्स ज्यादा समय के लिए प्लेटफॉर्म पर बने रहे और स्क्रॉल करें। इससे उनकी कमाई ज्यादा होगी। इसके लिए कंपनी ने नोटिफिकेशन को खासतौर पर डिजाइन किया जिससे उनके स्क्रॉल बढ़ें।

मेटा की सफाई

बेहार के लगाए आरोपों को खारिज करते हुए मेटा कहना था कि उसने यूजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कई फीचर्स डेवलप किए हैं। इसके साथ ही कंपनी का यह भी कहना था कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सेफ्टी के लिए पेरेंट्स, एक्सपर्ट्स और अलग-अलग एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है।


बच्चों का डेटा चुरा रहा मेटा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा पर बच्चों का डेटा चुराने और अपने प्लेटफॉर्म का आदी बनाने का भी आरोप है। अमेरिका के 29 राज्यों में इसपर मुकदमा भी चल रहा है। अगर मेटा पर लगे आरोप सही साबित होते हैं तो कंपनी को करीब 19.1 लाख करोड़ रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। इसके साथ ही बिजनेस मॉडल में भी बदलाव करने होंगे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]