दुनिया का पहला वाइड-स्क्रीन हैंडसेट हुआ अनवील, Huawei लाया टैबलेट जैसे डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी वाला फोन

Huawei ने यूनिक 16:9.5 आस्पेक्ट रेश्यो और टैबलेट जैसे चौड़े डिस्प्ले वाला नया स्मार्टफोन Huawei Pura X View पेश कर दिया है। आइए जानते हैं इसकी डिटेल।

Huawei Pura X View को पेश कर दिया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei के जिस नॉन-फोल्डिंग स्मार्टफोन के बारे में काफी चर्चा थी और जिसमें वाइड आस्पेक्ट रेश्यो होने की बात कही जा रही थी, वह अब ऑफिशियली सामने आ गया है। कंपनी ने Pura X View को अनवील किया है, जिसमें वाइड फॉर्म फैक्टर और 16:9.5 आस्पेक्ट रेश्यो वाला टैबलेट जैसा डिस्प्ले है। Huawei Pura X View दुनिया का पहला ऐसा नॉन-फोल्डिंग स्मार्टफोन है जिसमें वाइड डिस्प्ले है। डिजाइन के मामले में, ये फोन Pura X जैसा ही दिखता है।
कंपनी ने चीन में इस नए वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर लेना भी शुरू कर दिया है और इस महीने के आखिर में इसकी बिक्री शुरू होने की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है। ये हैंडसेट चार कलर ऑप्शन्स और 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ उपलब्ध होगा।
Huawei Pura X View: प्री-ऑर्डर शुरू
एक Weibo पोस्ट के जरिए Huawei के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Yu Chengdong ने बताया कि Huawei Pura X View की बिक्री 28 अगस्त से शुरू होगी। कंपनी ने गुरुवार से चीन में अपने Vmall के जरिए फोन के प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिए हैं।
Huawei Pura X View को 12GB + 256GB, 12GB + 512GB और 12GB + 1TB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाएगा। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन फैंटम नाइट ब्लैक, लीपिंग शैडो रेड, लिनन ग्रे और जीरो डिग्री व्हाइट शेड्स में उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Huawei Pura X View में 6.39-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 1,320x2,232 पिक्सल रेजोल्यूशन, 6,500 nits पीक ब्राइटनेस और 2,160 Hz PWM डिमिंग के साथ आता है। इसका पैनल 16:9.5 का वाइड आस्पेक्ट रेशियो और 96.1 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो ऑफर करता है। स्क्रीन के चारों तरफ सिर्फ 1.05mm के बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि ये चौड़ा डिस्प्ले वीडियो देखने, रीडिंग करने और गेमिंग के दौरान बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा।
Huawei Pura X View की थिकनेस सिर्फ 6.68mm है और इसका वजन 201 ग्राम है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और ये नए HarmonyOS 7.0 पर काम करता है।
फिलहाल Huawei Pura X View की कीमत और रियर कैमरा डिटेल्स का खुलासा नहीं किया गया है। लीक्स के मुताबिक, इसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और टेलीफोटो लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :