Harley Davidson X440 को खरीदना हुआ महंगा, कितनी बढ़ गई कीमत?

दो पहिया वाहन निर्माता हार्ले डेविडसन की ओर से भारत में कई मोटरसाइकिल ऑफर की जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता ने अपनी Harley Davidson X4 ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में Harley Davidson की ओर से कई मोटरसाइकिल ऑफर की जाती हैं। निर्माता की ओर से X440 को भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मोटरसाइकिल की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है, किस वेरिएंट को कितना महंगा किया गया है। किस कीमत पर इसे अब ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
महंगी हुई मोटरसाइकिल
हार्ले डेविडसन की ओर से भारतीय बाजार में एक्स 440 को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मोटरसाइकिल की कीमत को बढ़ा दिया गया है।
कितनी बढ़ी कीमत
जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल की कीमत में दो हजार रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। बढ़ी हुई कीमत को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी
हार्ले डेविडसन की ओर से इस मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। इसके बेस वेरिएंट एस की कीमत में एक हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट टी की कीमत में दो हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
कितनी थी कीमत
हार्ले डेविडसन की ओर से इस मोटरसाइकिल को पहले 2.59 लाख और 2.84 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा रहा था।
अब कितनी कीमत
कीमत में बढ़ोतरी के बाद Harley Davidson X440 के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 2.60 लाख रुपये हो गई है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 2.86 लाख रुपये हो गई है।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 440 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जाता है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 27 बीएचपी की पावर और 38 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
क्या है खासियत
हार्ले डेविडसन एक्स 440 मोटरसाइकिल में एलईडी लाइट, 17 और 18 इंच व्हील, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, एबीएस जैसे फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है।
किनसे है मुकाबला
हार्ले डेविडसन की ओर से भारत में एक्स 440 का मुकाबला Triumph, Bajaj, KTM की 400 सीसी मोटरसाइकिल से होता है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :