Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

600KM+ रेंज और LiDAR सेफ़्टी के साथ होगी ऑफर, किस तारीख को लॉन्च हो रही है Volvo EX90?

600KM+ रेंज और LiDAR सेफ़्टी के साथ होगी ऑफर, किस तारीख को लॉन्च हो रही है Volvo EX90?


भारत में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से वाहनों को पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। वोल्‍वो की ओर से ...और पढ़ें










ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में सामान्‍य इलेक्‍ट्रिक कारों के साथ ही लग्‍जरी सेगमेंट में भी ऑफर की जा रही कारों को काफी पसंद किया जाता है। जिसे देखते हुए लग्‍जरी वाहन निर्माता भी इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में कई विकल्‍प पेश और लॉन्‍च करने की तैयारी कर रहे हैं। इसी क्रम में लग्‍जरी वाहन निर्माता वोल्‍वो की ओर से भी नई गाड़ी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से Volvo EX 90 को कब लॉन्‍च किया जाएगा। किस तरह की खासियत के साथ इसे ऑफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी Volvo EX 90

वोल्‍वो की ओर से नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर ईएक्‍स 90 को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स और रेंज के साथ ऑफर किया जाएगा।

क्‍या होगी खासियत

लॉन्‍च के समय ही निर्माता की ओर से इसके फीचर्स, रेंज और कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इसमें छह और सात सीटों के विकल्‍प के साथ ही एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, फॉग लैंप, 14.5 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, बिल्‍ट इन गूगल, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, मसाज सीट, पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।

कितनी होगी रेंज

निर्माता की ओर से इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को फ्रंट व्‍हील और रियर व्‍हील ड्राइव विकल्‍प के साथ ऑफर किया जा सकता है। इसके साथ इसमें 92 kWh की क्षमता की बैटरी का विकल्‍प भी मिल सकता है। जिससे इसे 620 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें दी गई मोटर से 245 किलोवाट पावर और 470 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिल सकता है। दूसरे विकल्‍प से इसे 500 किलोवाट पावर और 870 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है।
कब होगी लॉन्‍च

वोल्‍वो की ओर से ईएक्‍स 90 इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को औपचारिक तौर पर भारत में 12 अक्‍टूबर को लॉन्‍च किया जाएगा।
कितनी होगी कीमत

वोल्‍वो की ओर से इस एसयूवी को भारत में जब लॉन्‍च किया जाएगा, तभी कीमत, फीचर्स और रेंज की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इसको 80 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा सकता है।
किनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में वोल्‍वो की ओर से इस एसयूवी को फ्लेगशिप इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाएगा। इसका मुकाबला Mercedes Benz EQS, BMW iX जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]