CSK छोड़कर जाना चाहता है एक और कोच, स्टीफन फ्लेमिंग के साथ करेगा काम!

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लंबे समय तक काम करने वाले स्टीफन फ्लेमिंग के बाद अब एक और कोच इस टीम का साथ छोड़ना चाहता है।

चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हो चुके हैं स्टीफन फ्लेमिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के कोच रहे। उन्हें हाल ही में इस पद से हटाया गया था। अब वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच का पदभार सांभालेंगे। चेन्नई का आईपीएल में प्रदर्शन बीते कुछ सालों में खास नहीं रहा है और अब फ्लेमिंग के जाने के बाद लंबे समय से टीम के साथ काम कर रहे एक और कोच की इच्छा भी फ्रेंचाइजी को छोड़ने की है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी लंबे समय से चेन्नई के साथ हैं। वह पांच बार की आईपीएल विजेता के बल्लेबाजी कोच की भूमिका में रहे हैं, लेकिन अब वह इस टीम का साथ छोड़ना चाहते हैं और फ्लेमिंग के साथ काम करना चाहते हैं।
'मैं न नहीं कहूंगा'
इंग्लैंड का कोच बनने के बाद फ्लेमिंग ने कहा था कि वह माइक हसी को इंग्लैंड के बैटिंग कोच के तौर पर चाहते हैं। हसी ने कहा कि अगर उन्हें ये रोल मिलता है तो वह इसे न नहीं कहेंगे। हसी ने फॉक्स स्पोर्ट से बात करते हुए कहा, "कई अलग-अलग चीजों पर विचार करना होगा। मेरा छोटा सा जवाब ये होगा कि मैं न नहीं कहूंगा। मुझे इस खेल की कोचिंग साइड पसंद है। मैं खिलाड़ियों को बेहतर करने में मदद करना चाहता हूं चाहे फिर वो ऑस्ट्रेलिया के हों या इंग्लैंड के या साउथ अफ्रीका के। पाकिस्तान और भारत के भी। मुझे इससे परेशानी नहीं है।"
हसी पहले भी इंग्लैंड की टीम के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने टीम को साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप जिताने में मदद की थी। हालांकि, अगर वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम के साथ जुड़ते हैं तो फिर एशेज में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खड़े दिखेंगे।
प्रस्ताव होगा अलग
हसी ने माना कि अगर उन्हें इस रोल का प्रस्ताव मिलता है तो अजीब होगा, लेकिन एक कोच के तौर पर जो उनका काम है वो वह करेंगे। हसी ने कहा, "मुझे थोड़ा अजीब लगेगा, एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की टीम को कोच करना। काफी अजीब लगेगा, लेकिन अगर ये आपका काम है तो फिर काम करना होगा। मैं ऐसा नहीं मानता कि मैं किसी टीम के खिलाफ कोचिंग कर रहा हूं। मैं ये मानता हूं कि मैं एक टीम के साथ कोचिंग कर रहा हूं।"

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :