Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग-11 का एलान, 3 साल बाद टीम में लौटा ये खिलाड़ी

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग-11 का एलान, 3 साल बाद टीम में लौटा ये खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम बांग्लादेश से पहले टेस्ट मैच में मिली हार का बदला लेने के लिए बेसब्र है। दोनों टीमों के बीच शनिवार से दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा और इसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है।








ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग-11 का एलान



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया वापसी को उतावली है और वह जीत के साथ इसका एलान करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट शनिवार से मैके में शुरू होगा और इसके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। कप्तान पैट कमिंस ने तीन साल बाद एक खिलाड़ी को दोबारा मौका दिया है।

कमिंस ने पहली हार के बाद अपनी प्लेइंग-11 में एक ही बदलाव किया है। इसके अलावा पूरी टीम वही है जो डारविन में पहले टेस्ट मैच में खेली थी। जिस ऑस्ट्रेलियाई टीम को हार मिली थी वो फुल फ्लैज ऑस्ट्रेलियाई टीम थी जिसमें मिचेल स्टार्क, कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लॉयन का गेंदबाजी अटैक था।



इस खिलाड़ी को किया बाहर

डारविन में बतौर ओपनर खेलने वाले जैक वेदरार्ल्ड को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनकी जगह मैट रेनशॉ टीम में आए हैं। रेनशॉ तीन साल बाद प्लेइंग-11 में लौट रहे हैं। इससे पहले उन्होंने नई दिल्ली में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था, लेकिन उस समय वह मिडिल ऑर्डर में उतरे थे। बांग्लादेश के खिलाफ वह अपनी पुरानी पोजिशन यानी ओपनिंग पर खेलेंगे। उनका साथ देने के लिए ट्रेविस हेड होंगे।



बल्लेबाजी में इन दोनों के अलावा टीम के पास स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, बेयू बेवस्टर जैसे बल्लेबाज हैं।



माना जा रहा था कि बदला लेने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम स्पिनर नाथन को बाहर कर स्कॉट बोलैंड के साथ जाएगी ताकि ऑल पैस अटैक के साथ बांग्लादेश को कमजोर कर सके, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने फैसला किया कि नाथन को खिलाया जाएगा और बोलैंड को बाहर ही रहना होगा।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: पैट कमिंस (कप्तान), मैट रेनशॉ, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), बेयू वेबस्टर, मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन, जोश हेजलवुड।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]