'सेट पर भेदभाव खत्म हो...', 'लाल सिंह चड्ढा' के चाइल्ड एक्टर की चाहत, पर्दे पर बनना चाहते हैं 'महात्मा गांधी'
'सेट पर भेदभाव खत्म हो...', 'लाल सिंह चड्ढा' के चाइल्ड एक्टर की चाहत, पर्दे पर बनना चाहते हैं 'महात्मा गांधी'
सिनेमा के बाल कलाकार आर्यन प्रजापति और ईशान केसरवानी ने बताया कि वे पर्दे पर किस नायक का किरदार निभाना चाहते हैं। ...और पढ़ें

नन्हें कलाकारों का खास स्वतंत्रता दिवस। फोटो क्रेडिट- एक्स
दीपेश पांडेय , मुंबई। देशभक्ति का जज्बा किसी उम्र का मोहताज नहीं होता और यह बात हिंदी सिनेमा के नन्हे सितारे यानी बाल कलाकार बखूबी साबित करते हैं।
देश प्रेम का जोश हो या स्वतंत्रता का उल्लास, बाल कलाकार न सिर्फ स्वतंत्रता दिवस के जश्न में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हैं, बल्कि इस खास दिन के महत्व को भी बखूबी समझते हैं। ऐसे ही कुछ नन्हें कलाकारों ने की स्वतंत्रता दिवस पर बातचीत
स्वतंत्रता दिवस पर क्या करते हैं ईशान?
फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' व वेब सीरीज 'केंद्रीय आदर्श विद्यालय' के बाल कलाकार ईशान केसरवानी बताते हैं, "मुझे स्वतंत्रता दिवस के बारे में स्कूल में हमारी मैम और घर पर पापा ने भी बताया है। मुझे सजाने संवारने का काम बहुत पसंद है, मैं अपना पूरा घर और आप पास की दीवारे तिरंगे झंडे से सजाना पसंद करूंगा।
जब मैं गाजियाबाद में रहता हूं तो स्वतंत्रता दिवस के दिन स्कूल जाता हूं, अभी तो मैं शूटिंग के लिए मुंबई आया हूं। मेरे स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के दिन अलग-अलग तरह के कार्यक्रम होते हैं। कोई गांधी जी (राष्ट्रपिता महात्मा गांधी) बनता है तो कोई मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) बनता है।
पर्दे पर बनना चाहते हैं मोदी
पिछली बार मैं पायलट बनकर गया था और उससे पहले मोदी जी बनकर गया था। इसके साथ हम देशभक्ति गाना गाते हैं और डांस भी करते हैं। पिछली बार मैंने संदेशे आते हैं... गाने पर डांस किया था। इस बार मैं मुंबई में ही रहूंगा, तो हमारी बिल्डिंग में कार्यक्रम रखा गया है। मुझे झंडा फहराना बहुत अच्छा लगता है, इसलिए उस कार्यक्रम में जरूर जाऊंगा।
अगर मुझे फिल्मों या टीवी में कोई देशभक्ति रोल करना हो तो मैं मोदी जी का रोल करना चाहता हूं। बाकी अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं अपने मन की एक्टिंग करने और जी भर के खेलने की स्वतंत्रता चाहूंगा।"
महात्मा गांधी बनना चाहते हैं आर्यन
बागी, जुड़वा 2, भारत तथा लाल सिंह चड्ढा फिल्मों में काम कर चुके बाल कलाकार आर्यन प्रजापति कहते हैं, "स्वतंत्रता दिवस के दिन मेरी कोशिश सुबह जल्दी उठने की होती हूं। यह दिन मैं छुट्टी की तरह नहीं मनाता हूं। सुबह उठकर तैयार होकर मैं हमारी बिल्डिंग में होने वाले झंडारोहण के कार्यक्रम में शामिल होता हूं।
मैंने अपने स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में भी खूब परफॉर्म किया है। वहां तो मैं गिटार बजाता था, रैप गाता था और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी अलग-अलग हस्तियों के रूप में एक्ट भी करता था। मुझे याद है एक बार मैं स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी बना था। वो मेरा फेवरेट एक्ट था।

Aryan Prajapati with KK Menon - X
अगर मुझे मौका मिले तो मैं फिल्मों में भी महात्मा गांधी और भगत सिंह की भूमिकाएं निभाना चाहूंगा। फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का गाना इंडिया वाले... मेरा पसंदीदा देशभक्ति गाना है। मैंने इस गाने पर कई बार परफॉर्म भी किया है।
स्वतंत्रता दिवस का मतलब और महत्व मुझे सबसे पहले स्कूल में बताया गया था।
सेट पर नहीं चाहते हैं भेदभाव
हमारी एकता और अखंडता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा हर देशवासी में देशभक्ति की भावना बनाए रखने के लिए यह पर्व मनाना हर भारतीय के लिए आवश्यक है। अगर मुझे फिल्म इंडस्ट्री में कोई एक चीज बदलने की स्वतंत्रता मिले तो सेट पर सितारों और जूनियर आर्टिस्टों के बीच जरूरी चीजों को लेकर भी होने वाले भेदभाव को खत्म करना चाहूंगा। मैंने कई बार सेट पर देखा है कि जूनियर आर्टिस्ट्स को खाने और बैठने जैसी सुविधाएं भी सितारों से अलग मिलती हैं।"
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :