टीम इंडिया ने मनाया आजादी का जश्न, गॉल में किया ध्वजारोहण -
टीम इंडिया ने मनाया आजादी का जश्न, गॉल में किया ध्वजारोहण - Video
भारतीय टीम ने श्रीलंका में अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, जहां कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने गॉल में ध्वजारोहण किया। यह भारत का 600वां टेस्ट मैच है और टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
-1786769245072_v.webp)
टीम इंडिया ने मनाया आजादी का जश्न
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है जहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मैच आज से यानी 15 अगस्त भारत की आजादी के दिन से गॉल में शुरू हो गया। मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।
ये भारत का 600वां टेस्ट मैच है इस लिहाज से ये मैच ऐतिहासिक भी है। टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने टीम होटल में ध्वाजारोहण किया और इस मौके पर पूरी टीम उपस्थित रही।
बीसीसीआई ने जारी किया वीडियो
बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टीम इंडिया के आजादी का जश्न मनाने का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कोच और गिल ध्वाजारोहण करते हुए नजर आ रहे हैं और फिर राष्ट्रीयगान होता है। इस दौरान टीम के सभी खिलाड़ी अपनी प्रैक्टिस किट में नजर आए।
भारत ने जीता टॉस
भारत ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम ने तीन स्पिनरों और दो तेज गेंदबाजों के साथ जाने का फैसला किया है। स्पिनर के रूप में भारत ने कुलदीप यादव,रवींद्र जडेजा और मानव सुथार को टीम में जगह दी है। वहीं मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाज के रूप में चुने गए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका- धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्डू मेंडिस, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :