Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

आजादी के दिन रुलाकर चले गए थे एमएस धोनी, सुरेश रैना ने भी दिया साथ

आजादी के दिन रुलाकर चले गए थे एमएस धोनी, सुरेश रैना ने भी दिया साथ

15 अगस्त 2020 को एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, जिसके तुरंत बाद सुरेश रैना ने भी यही फैसला लिया। ...और पढ़ें








एमएस धोनी और सुरेश रैना ने साथ में कहा अलविदा



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त। यानी देश की आजादी का दिन। यानी जश्न मनाने का दिन। साल 2020 में भी यही हो रहा था। पूरा देश जश्न में डूबा था, लेकिन शाम होते-होते ऐसी खबर आई की पूरा देश उदास हो गया। एमएस धोनी ने वही किया जो हमेशा करते हैं। शाम 7:29 बजे धोनी ने एक पोस्ट लिखा और इंटरनेशनल क्रिकेट को चुपचाप से अलविदा कह दिया।


धोनी ये काम उसी अंदाज में किया जिसमें वह हर काम करते हैं। एक दम अचानक, चुपचाप, बिना किसी को भनक लगे। धोनी की ये पोस्ट देख फैंस की आंखें नम हो गईं। अब धोनी ने अलविदा कहा तो उनके करीबी दोस्त सुरेश रैना ने भी कुछ देर बाद उनके फैसले को दोहरा दिया। रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। आजादी के दिन भारत के दो बड़े क्रिकेटर आजाद हो गए थे।

धोनी ने किया दिल दुखाने वाला पोस्ट

धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपने करियर की कई फोटो लगाई थीं। इन फोटो के साथ धोनी ने गाना लगाया था, 'मैं पल दो पल का शायर हूं'। धोनी ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "इस दौरान आपके सपोर्ट और प्यार के लिए शुक्रिया। 7:29 बजे से मुझे रिटायर समझिए।"

इसके कुछ ही देर बाद सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। रैना और धोनी दोनों काफी करीबी माने जाते हैं और आईपीएल में भी लंबे समय से साथ खेलते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद रैना और धोनी आईपीएल में खेले, लेकिन साल 2021 के बाद रैना ने आईपीएल को भी अलविदा कह दिया।



साथ में जीती कई ट्रॉफियां

रैना और धोनी साल 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। धोनी तो उस टीम के कप्तान थे और रैना उस टीम के अहम सदस्य थे। ये जोड़ी चैंपियंस ट्रॉफी-2013 में थी। चेन्नई के लिए भी इस जोड़ी ने चार खिताब एक साथ जीते।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]