Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

राज्यपाल श्री पटेल ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण

 

राज्यपाल श्री पटेल ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण

लोकभवन में उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन में ध्वजारोहण किया। लोकभवन के स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी,  सदस्य सचिव जनजाति प्रकोष्ठ श्रीमती मीनाक्षी सिंह, राज्यपाल के उप सचिव श्री सुनील दुबे मौजूद थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने राष्ट्रीय उत्सव स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय समारोह में आकाश में तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। समारोह में पुलिस बैंड ने राष्ट्र धुन बजाई गई। समारोह में ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का गायन हुआ। सुरक्षा बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल श्री पटेल ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया।

समारोह में परिसहाय द्वय श्री राहुल देशमुख, श्री श्रेयस दलवी, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री अरविन्द पुरोहित, विशेष सहायक श्री विपुल पटेल, नियंत्रक हाउस होल्ड श्रीमती शिल्पी दिवाकर, सुरक्षा अधिकारी श्री रविन्द्र बघेल, जनजाति प्रकोष्ठ के सदस्य, लोकभवन के चिकित्सक गण एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]