Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'छोटा-मोटा, काली शर्ट वाला,' बेंगलुरु के कैफे ने की कस्टमर की बॉडी-शेमिंग; विवाद बढ़ने पर मांगनी पड़ी माफी

'छोटा-मोटा, काली शर्ट वाला,' बेंगलुरु के कैफे ने की कस्टमर की बॉडी-शेमिंग; विवाद बढ़ने पर मांगनी पड़ी माफी

बेंगलुरु के सबको कैफे में एक ग्राहक के बिल पर उसकी शारीरिक बनावट का उल्लेख करने पर विवाद खड़ा हो गया।








बेंगलुरु के कैफे ने की कस्टमर की बॉडी-शेमिंग(फोटो: सोशल मीडिया)

HIGHLIGHTS

सबको कैफे ने ग्राहक के बिल पर बॉडी-शेमिंग की।


"लिटिल फैट ब्लैक शर्ट" लिखने पर सोशल मीडिया पर विवाद।


कैफे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, जांच का आश्वासन दिया।



डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु के लोकप्रिय सबको (Subko) कैफे में एक ग्राहक के बिल पर शारीरिक बनावट और कपड़ों के आधार पर बिल जनरेट करने पर विवाद खड़ा हो गया है।

बिल पर ग्राहक के नाम या टेबल नंबर की जगह उसे लिटिल फैट ब्लैक शर्ट लिखकर संबोधित किया गया। सोशल मीडिया पर रसीद वायरल होने के बाद कैफे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए बॉडी-शैमिंग की निंदा की है।


पीड़ित ग्राहक ने बिल की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सवाल उठाया कि पहचान के लिए उसका नाम, टेबल नंबर या ऑर्डर की जानकारी दर्ज करने के बजाय उसकी शारीरिक बनावट और कपड़ों का इस्तेमाल क्यों किया गया। पोस्ट के वायरल होते ही यूजर्स ने कैफे के कर्मचारियों के इस रवैये पर भारी नाराजगी जताई।



कैफे ने मांगी सार्वजनिक माफी

मामले के तूल पकड़ने पर सबको कैफे ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अपनी गलती स्वीकार की। कैफे ने कहा कि कुछ चीजों को चुपचाप ठीक किया जाता है, जबकि कुछ को सबके सामने, क्योंकि चुप रहना उस संस्कृति को जीवित रखता है जिसने इसे बढ़ावा दिया। जिस अतिथि के साथ यह हुआ, हम उनसे माफी मांगते हैं।



कैफे ने स्वीकार किया कि सार्वजनिक रूप से बात करने से उन पर सवाल उठेंगे, लेकिन अपने कर्मचारी की स्पष्ट गलती पर पर्दा डालने के बजाय जवाबदेही तय करना अधिक महत्वपूर्ण है।

कैफे ने बताया कि उनकी आंतरिक शिकायत समिति इस मामले की समीक्षा कर रही है। उन्होंने पीड़ित ग्राहक से बायो में दिए गए फॉर्म के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराने का अनुरोध किया है ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही कैफे प्रबंधन ने किसी भी प्रकार की बॉडी-शैमिंग की कड़े शब्दों में निंदा की है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]