Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

नेपाल में तीन साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, भड़के लोगों ने की सड़क जाम

नेपाल में तीन साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, भड़के लोगों ने की सड़क जाम


नेपाल में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने लगातार चौथे दिन सिमारा के बिरगंज-पथलैया रोड को जाम कर दिया है।










डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर लोग भड़क उठे हैं। उन्होंने लगातार चौथे दिन सिमारा के बिरगंज-पथलैया रोड सेक्शन को जाम कर दिया।

बच्ची मधेस प्रांत के भक्तिनगर की रहने वाली थी। वह 18 अगस्त को घर के पास मृत पाई गई। तीन दिन पहले लापता हो गई थी। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बच्ची के लिए न्याय की मांग करते हुए सिमारा के बीरगंज-पथलैया सेक्शन में धरना दिया।


पुलिस को शक है कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की गई। अब तक दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। स्निफर डाग्स की मदद से 16 साल के एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया गया, जो लापता बच्ची की तलाश में मदद कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, किशोर ने बच्ची को चाकलेट का लालच देकर फुसलाने और फिर उसके साथ मारपीट कर हत्या करने की बात कबूल की।

पुलिस ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट गाड़ी के मालिक और ड्राइवर प्रोग्रेस चौधरी को गिरफ्तारर किया। 16 साल का संदिग्ध चौधरी के लिए काम करता था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]