Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बांग्लादेश में रिटायर्ड हिंदू टीचर की घर में मिली लाश, पत्नी और दो बच्चे भी थे मृत

बांग्लादेश में रिटायर्ड हिंदू टीचर की घर में मिली लाश, पत्नी और दो बच्चे भी थे मृत


बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे के शव उनके घर में मिले हैं। पुलिस ने ताला तोड़कर शव बरामद किए।








बांग्लादेश में घर में मिला रिटायर्ड टीचर के पूरे परिवार का शव (फोटो- X.com/@vikasindiafirst)




डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सेवानिवृत्त हिंदू टीचर गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे का शव उनके घर में मिला है। परिजनों से संपर्क टूटने के बाद शनिवार रात जब पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया, तो अलग-अलग स्थानों से चारों सदस्यों के शव मिले।


पुलिस और CID की टीमों ने घटना स्थल को सील कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?

द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, रंगपुर मेट्रोपॉलिटन कोतवाली पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी नजमुल कादर ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को रात 11:30 बजे घर का ताला तोड़कर चारों का शव बरामद किया।

मृतकों की पहचान रंगपुर जिला स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक गणपति चक्रवर्ती (65), उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती (50), उनकी बेटी आगामी चक्रवर्ती प्रार्थी (23) और उनके बेटे प्रियम चक्रवर्ती (12) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गणपति 31 दिसंबर को रंगपुर जिला विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी बेटी आगामी ने इस साल रंगपुर कारमाइकल कॉलेज से अंग्रेजी में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की, जबकि उनका बेटा प्रियम रंगपुर जिला विद्यालय में कक्षा 5 का छात्र था।
गुरुवार दोपहर से बंद था सबका फोन

गणपति के फैमिली के सदस्यों ने बताया कि घर से संपर्क टूटने के बाद उन्हें चिंता होने लगी। परिवार के सदस्यों को उनसे आखिरी बार बात गुरुवार दोपहर को हुई थी। इसके बाद से परिवार के सभी सदस्यों का मोबाइल फोन बंद था।


परिवार के एक सदस्य ने बताया बताया, “शनिवार रात को उनके फोन बंद देखकर हम दासपारा पहुंचे। घर का मेन गेट बंद था और अंदर की सभी बत्तियां बुझी हुई थीं। बाद में पुलिस पहुंची, ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया, जहां से उन्हें शव मिले।”


फिलहाल परिवार के सदस्य यह समझने में असमर्थ हैं कि चारों सदस्यों की हत्या किसने की होगी या इसके पीछे मकसद क्या हो सकता है।

गणपति की शाली ने बताया, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि मेरी बहन और उसके पूरे परिवार को किसने मारा, क्यों और कब हुआ। मेरी बहन का पति बहुत अच्छा आदमी था। उसका कोई दुश्मन नहीं था। उन्होंने दासपारा में एक नया घर बनाया था और वहीं रह रहे थे।"
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]