Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

गिल की कप्तानी में श्रीलंका फतह करने उतरेगी टीम इंडिया; जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच




गिल की कप्तानी में श्रीलंका फतह करने उतरेगी टीम इंडिया; जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

अभ्‍यास मैच में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। ...और पढ़ें








शुभमन गिल और यशस्‍वी जायसवाल



स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अभ्‍यास मैच में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। चोट से जूझ रही शुभमन गिल की कप्‍तानी वाली टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम है। जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर अब तक बाहर हो चुके हैं।


वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-2027 के मौजूदा साइकिल में भारतीय टीम अभी 5वें नंबर पर है। ऐसे में टीम की नजर इस सीरीज को जीतकर अपनी स्थिति में सुधार करने पर होगी। आइए जानते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्‍ट मैच कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही आप इस मैच को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्‍ट मैच कब खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्‍ट मैच 15 अगस्‍त, शनिवार से शुरू होगा।
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्‍ट मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्‍ट मैच गाले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्‍ट मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्‍ट मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस सुबह 9:30 बजे होगा।
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्‍ट मैच को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्‍ट मैच को टीवी पर सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्‍ट मैच को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्‍ट मैच को मोबाइल पर सोनी लिव एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी अपडेट, रिपोर्ट और अन्‍य खबरें आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।


भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम

धनंजय डी सिल्वा, लाहिरू उदाना, निशान मदुश्का, कामिन्दु मेंडिस, दिनेश चंडीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।
टेस्‍ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]