मिचेल स्टार्क बने टेस्ट इतिहास के नंबर 1 लेफ्ट-आर्म बॉलर, रंगना हेराथ की बादशाहत खत्म हुई
मिचेल स्टार्क बने टेस्ट इतिहास के नंबर 1 लेफ्ट-आर्म बॉलर, रंगना हेराथ की बादशाहत खत्म हुई
इंटरनेशनल लेफ्ट-हैंडर्स डे पर ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इतिहास रच दिया। ...और पढ़ें
-1786607575515_v.webp)
तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल लेफ्ट-हैंडर्स डे पर ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इतिहास रच दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के गेंदबाजों (स्पिनर्स सहित) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं। उन्होंने रंगना हेराथ की बादशाहत खत्म कर दी है।
198 रन पर सिमटी कंगारू टीम
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया टीम 198 रन पर सिमट गई। इसके बाद बांग्लादेश को पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने पहला झटका दिया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को अपने जाल में फंसाया। शादमान ने 2 चौकों की मदद से 30 गेंदों पर 20 रन बनाए। यह स्टार्क का टेस्ट में 434वां विकेट था।
टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज434 - मिचेल स्टार्क
433 - रंगना हेराथ
414 - वसीम अकरम
362 - डेनियल वेटोरी
355 - चमिंडा वास
348 - रविंद्र जडेजा
317 - ट्रेंट बोल्ट
313 - मिचेल जॉनसन
311 - जहीर खान
297 - डेरेक अंडरवुड
पैट कमिंस ने जीता टॉस
मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम को शुरुआत औसत मिली। ट्रेविस हेड (22) और जेक वेदरल्ड (23) ने 45 रन जोड़े। इसके बाद हसन महमूद का कमाल देखने को मिला। उन्होंने सलामी जोड़ी को पवेलियन भेज दिया। मार्नस लाबुशेन ने 1 रन बनाए।
स्टीव स्मिथ ने लगाया अर्धशतक
स्टीव स्मिथ पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे। उन्होंने 109 गेंदों का सामना किया और 71 रन जोड़े। स्मिथ भी हसन का शिकार बने। बांग्लादेश की ओर से हसन ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 17 ओवर में 55 रन देकर 6 सफलताएं प्राप्त कीं। हसन ऑस्ट्रेलिया में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज बने।
Labels
Sports
Post A Comment
No comments :