Apple ला रहा है कैमरे वाले AirPods! लीक वीडियो में दिखा Visual Intelligence फीचर

एप्पल जल्द ही कैमरे वाले AirPods लॉन्च कर सकता है, जिसका खुलासा macOS Tahoe 26.7 के लीक वीडियो में हुआ है। ये AirPods Visual Intelligence फीचर के जरिए आसपास की चीजों को पहचानकर Siri को जानकारी देंगे।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल जल्द ही अपनी नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च कर सकता है जिसके साथ कई अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले महीने iPhone 18 Pro मॉडल्स के साथ कंपनी अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकती है। इसी बीच अब कैमरे वाले AirPods को लेकर एक नया बड़ा लीक सामने आया है।
दरअसल MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार, macOS Tahoe 26.7 के रिलीज कैंडिडेट वर्जन में ऐसे वीडियो के संकेत मिले हैं, जो कैमरा से लैस AirPods के काम करने का तरीका शो कर रहा है। MacRumors के Aaron की ओर से X पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है।
वीडियो में एक शख्स AirPods के सामने एक किताब रखता है। AirPods में मौजूद कैमरा किताब के टाइटल को देखता है। इसके बाद वीडियो में Visual Intelligence से जुड़ा वॉयसओवर सुनाई देता है, जिसमें किसी चीज को बाद के लिए सेव करने की बात की जा रही है।
AirPods में कैमरा क्या काम करेगा?
रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि AirPods में लगे कैमरे यूजर के आसपास मौजूद चीजों की जानकारी Apple के Visual Intelligence सिस्टम तक पहुंचा सकते हैं। इसके बाद यूजर अपने आसपास मौजूद किसी चीज के बारे में Siri से सवाल पूछ सकते हैं। इसका मतलब है कि AirPods सिर्फ ऑडियो डिवाइस नहीं रहेंगे, बल्कि आसपास की दुनिया को समझने में भी हेल्प कर सकते हैं।
कंपनी कर रही है टेस्टिंग
लीक्स में सामने आए macOS सॉफ्टवेयर में AirPods पर Visual Intelligence सेटअप करने का सीधा रेफरेंस मिला है। इससे ये क्लियर हो गया है कि Apple इस फीचर पर सच में काम कर रहा है और यह सिर्फ कंपनी का इंटरनल टेस्ट नहीं है। इतना ही नहीं कैमरे की विजिबिलिटी को लेकर भी एप्पल ने तैयारी की है। सॉफ्टवेयर में एक वॉर्निंग दिखाई देती है, जिसमें यूजर को AirPods को ढकने से बचने के लिए कहा गया है।
उदाहरण के लिए, अगर बाल कैमरे को ढक रहे हैं तो आसपास की चीजों को पहचानने में दिक्कत आ सकती है। अगर ये रिपोर्ट्स सच साबित होती हैं, तो Apple कैमरा वाले AirPods को iPhone 18 सीरीज और फोल्डेबल iPhone के साथ लॉन्च कर सकता है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :