Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

6,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.9-इंच की डिस्प्ले भी




6,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.9-इंच की डिस्प्ले भी

Poco M8x 5G भारत में 21 अगस्त को लॉन्च होगा, जिसमें स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 प्रोसेसर और 6,000mAh बैटरी मिलेगी। यह फोन Flipkart पर उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।








6,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.9-इंच की डिस्प्ले भी



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पोको जल्द ही इंडियन मार्केट में अपना नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Poco M8x 5G के नाम से पेश करने वाली है। इस नए M8 सीरीज डिवाइस में कई कमाल के फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। ये नया डिवाइस इस हफ्ते के आखिर में लॉन्च होगा और Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।



डिवाइस की माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है और इससे कन्फर्म हो गया है कि इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। रिपोर्ट्स में इसकी कीमत और कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताया गया है। चलिए पहले Poco M8x की भारत में लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन्स और अन्य डिटेल्स जानते हैं...



Poco M8x 5G की लॉन्च डेट और संभावित कीमत

पोको का नया Poco M8x 5G भारत में इसी हफ्ते 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। एक टीजर पोस्ट में Poco ने डिवाइस के डिजाइन की भी झलक दिखाई है, जिसमें टेक्सचर्ड रियर पैनल और स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल रहा है।


उम्मीद है कि फोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम हो सकती है, हालांकि Poco ने अभी तक फाइनल कीमत नहीं बताई है। इससे यह Poco M8 Power 5G से सस्ता होगा, जिसकी शुरुआती कीमत फिलहाल 24,999 रुपये है।
Poco M8x 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पोको का कहना है कि फोन में स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है, जिससे उन पुरानी रिपोर्ट्स को गलत साबित किया है जिनमें पहले कहा जा रहा था कि फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा।


Poco का दावा है कि M8x 5G का AnTuTu स्कोर 650,000 से ज्यादा हो सकता है। साथ ही इस डिवाइस में 6GB LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिल सकती है। पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 6.9-इंच 120Hz LCD डिस्प्ले भी मिल सकती है।


इसके अलावा फोन में 6,000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, Poco ने अभी तक इन डिटेल्स की पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है कि कंपनी लॉन्च के वक्त और स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा करेगी।

हालांकि Poco ने 12,439-स्क्वेयर-मिलीमीटर के बड़े ग्रेफाइट कूलिंग कंपोनेंट की भी झलक दिखाई है। कूलिंग सेटअप में 1,924-स्क्वेयर-मिलीमीटर की कॉपर फाइल लेयर और थर्मल जेल भी शामिल होने की उम्मीद है, ताकि टेम्परेचर को कंट्रोल किया जा सके।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]