Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

8 साल बाद आ रहा है Mirzapur का मनमोहक गाना, जल्द रिलीज होगा 'गुड्डू भैया' के इश्क का फरमान

8 साल बाद आ रहा है Mirzapur का मनमोहक गाना, जल्द रिलीज होगा 'गुड्डू भैया' के इश्क का फरमान

अभिनेता अली फजल की अपकमिंग फिल्म मिर्जापुर का पहला जल्द ही रिलीज किया जाएगा।








मिर्जापुर का पहला गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स)


मिर्जापुर का पहले गाने का एलान


जल्द रिलीज किया जाएगा गीत


8 सालों से बना हुआ बेस्ट रोमांटिक सॉन्ग



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेब सीरीज के बाद फिल्म फॉर्मेट में मिर्जापुर (Mirzapur The Movie) को पेश करने की तैयारी पूरी हो गई है। हाल ही में इसका लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज किया गया है और अब मेकर्स की तरफ से फिल्म के पहले गाने को रिलीज करने की जानकारी दे गई है।


ऐसे में आइए जानते हैं कि मिर्जापुर के गुड्डू भैया (अली फजल) के इश्क के फरमान वाला 8 साल पुराना गीत नए वर्जन में कब रिलीज किया जाएगा।
जल्द रिलीज होगा मिर्जापुर का पहला गाना

साल 2018 में जब मिर्जापुर वेब सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था, तो इसे एक क्राइम थ्रिलर सीरीज के तौर पर अधिक पसंद किया गया। सीरीज के डायलॉग्स को भी काफी सराहा गया। इस बीच इसमें एक गाना भी मौजूद रहा, जिसका टाइटल था वारुं (Vaaroon), जो सोशल मीडिया पर सालों तक ट्रेंड हुआ।


अब मेकर्स वारुं का नया वर्जन लेकर आ रहे हैं, जिसका टाइटल वारुं फॉरएवर (Vaaroon Forever) रखा गया। मेकर्स की तरफ से इस गाने के टीजर और फुल सॉन्ग रिलीज डेट की आधिकारिक जानकारी एक्स हैंडल पर दी गई है। जिसके तहत 17 अगस्त को वारुं का टीजर रिलीज किया जाएगा और पूरा गाना 18 अगस्त मंगलवार को रिलीज कर दिया जाएगा।



ट्वीट में गाने के नए पोस्टर्स को भी शामिल किया गया है, जिसमें अली फजल, श्रेया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और जितेंद्र कुमार जैसे कलाकारों की झलक भी देखने को मिल रही है।
कब रिलीज होगी फिल्म मिर्जापुर

वेब सीरीज मिर्जापुर के तीन सीजन तो अब तक रिलीज किया जा चुका है और ओटीटी पर तीनों सफल रहे हैं। अब मिर्जापुर को फिल्म फॉर्मेट में पेश करने की मेकर्स की सारी तैयारी पूरी हो गई है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद इसको लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। इस आधार पर गौर करें मिर्जापुर की रिलीज डेट की तरफ तो ये फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]