Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

30 मैच और 30 मैदान, यशस्वी जायसवाल ने कर दिया सचिन तेंदुलकर वाला काम; दुनिया हैरान




30 मैच और 30 मैदान, यशस्वी जायसवाल ने कर दिया सचिन तेंदुलकर वाला काम; दुनिया हैरान


भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है।








यशस्वी जायसवाल के नाम हुई खास उपलब्धि



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बेशक श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए हों, लेकिन उनके हिस्से एक अलग उपलब्धि आ गई है। वो उपलब्धि जो सचिन तेंदुलकर के नाम है।


यशस्वी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे तभी कुछ ऐसा हुआ कि वह रन आउट हो गए। राहुल ने शॉट खेला और गेंदबाज ने उसे डाइव मारकर रोकने की कोशिश की। इसी प्रयास में वह यशस्वी से टकरा गए और भारतीय बल्लेबाज नीचे गिर गए। इतने में राहुल दूसरे छोर पर पहुंच चुके थे और फिर श्रीलंकाई टीम ने स्ट्राइकर छोर पर विकेट उड़ा दिए जिससे यशस्वी 37 रन बनाकर आउट हो गए।



ये है रिकॉर्ड

हालांकि, आउट होने से पहले ही यशस्वी ने ये खास काम कर दिया था। जैसे ही उनका नाम प्लेइंग-11 में आया और वह केएल राहुल के साथ बैटिंग करने उतरे वैसे ही उन्होंने सचिन की बराबरी कर ली। यशस्वी भारत के लिए अपना 30वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। ये सभी टेस्ट मैच में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अलग-अलग मैदानों पर खेले हैं। यानी कोई भी ऐसा मैदान नहीं है जहां यशस्वी ने अभी तक दो मैच खेले हैं। सभी 30 मैच उन्होंने 30 अलग-अलग मैदानों पर खेले हैं।


इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। सचिन ने भी अपने करियर के शुरुआती 30 टेस्ट मैच अलग-अलग मैदानों पर खेले थे। सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कराची में डेब्यू किया था तो वहीं यशस्वी ने वेस्टइंडीज में अपना पहला टेस्ट खेला था।
संजय मांजरेकर के रिकॉर्ड पर नजरें

अब यशस्वी की नजरें संजय मांजरेकर के रिकॉर्ड पर हैं। संजय लगातार 33 मैच अलग-अलग मैदानों पर खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। यशस्वी संजय के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर सकते हैं। भारत को अगला टेस्ट मैच कोलंबो में खेलना है और यशस्वी यहां अभी तक टेस्ट नहीं खेले हैं। इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौर पर दो टेस्ट मैच खेलने जाएगी। बाएं हाथ का ये बल्लेबाज अभी तक न्यूजीलैंड में टेस्ट नहीं खेला है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]