600वें टेस्ट में भारत ने दर्ज की जीत, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीदों को दी उड़ान

गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच के 5वें दिन बुधवार को भारतीय टीम ने श्रीलंका को 165 रनों से शिकस्त दी।

भारतीय टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच के 5वें दिन बुधवार को भारतीय टीम ने श्रीलंका को 165 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इस जीत के साथ भारत ने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति में थोड़ा सुधार किया है।
भारत ने की वापसी
पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में 0-2 से मिली हार के बाद WTC में अपनी वापसी करते हुए शुभमन गिल की टीम ने बारिश से प्रभावित टेस्ट मैच के आखिरी दिन जीत हासिल की।
पडिक्कल ने लगाया शतक
शनिवार को टॉस जीतकर गिल ने धीमी और स्पिन के अनुकूल पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाले देवदत्त पडिक्कल के पहले टेस्ट शतक (167 रन) की बदौलत भारत ने 462 रन बनाए, जबकि मेजबान टीम 284 रन ही बना सकी और इस तरह भारत को पहली पारी में 178 रनों की बढ़त मिली।
सुथार ने चटकाए 10 विकेट
पहले चार दिनों में बारिश की वजह से कई ओवर का खेल खराब होने के बावजूद भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा। मेजबान टीम दूसरी पारी में 206 रन ही बना सकी। भारत की ओर से मानव सुथार ने 10 विकेट अपने नाम किए।
भारत ने जीते 5 मुकाबले
मौजूदा साइकिल में भारत ने 10 टेस्ट खेले हैं और उनकी यह 5वीं जीत है। पिछले साल अहमदाबाद में वेस्टइंडीज को हराने के बाद यह उनकी पहली जीत थी। भारत का पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) थोड़ा बढ़कर 48.14 से 53.33 हो गया। जीत के बावजूद भारतीय टीम स्टैंडिंग में ऑस्ट्रेलिया (77.77), दक्षिण अफ्रीका (75.00), न्यूजीलैंड (72.22) और बांग्लादेश (66.67) के बाद पांचवें स्थान पर है।
श्रीलंका टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। पांच मैचों में अपनी दूसरी हार के बाद उनका PCT गिरकर 33.33 हो गया है। भारत और श्रीलंका के बीच 23 अगस्त से दूसरा टेस्ट मैच होगा। यह मुकाबला सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेला जाएगा।
WTC प्वाइंट्स टेबलऑस्ट्रेलिया: PCT- 77.78
साउथ अफ्रीका: PCT- 75.00
न्यूजीलैंड: PCT- 72.22
बांग्लादेश: PCT- 66.67
भारत: PCT- 53.33
श्रीलंका: PCT- 33.33
इंग्लैंड: PCT- 24.36
पाकिस्तान: PCT- 22.22
वेस्टइंडीज: PCT- 20.83

Post A Comment
No comments :