मैपिंग से छूटे 1.27 लाख मतदाताओं को नोटिस, सुनवाई के लिए बुला रहा निर्वाचन विभाग
मैपिंग से छूटे 1.27 लाख मतदाताओं को नोटिस, सुनवाई के लिए बुला रहा निर्वाचन विभाग
धनबाद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मैपिंग से छूटे 1.27 लाख मतदाताओं की सुनवाई शुरू हो गई है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
धनबाद में 1.27 लाख मतदाताओं की मैपिंग छूटी।
निर्वाचन विभाग ने सुनवाई के लिए नोटिस जारी किए।
35 अधिकारी प्रतिदिन 150 मतदाताओं की सुनवाई करेंगे।
संवाददाता, धनबाद। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मैपिंग से छूटे मतदाताओं की सुनवाई शुरू कर दी गई है।
धनबाद जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे 1,27,786 मतदाता हैं, जिनकी मैपिंग नहीं हुई है, लेकिन उनका नाम ड्रॉफ्ट मतदाता सूची में शामिल है। जिला निर्वाचन विभाग अब इन्हें बारी-बारी से नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए बुला रहा है।
एसआईआर से जुड़े कार्यों के लिए जिले में कुल 35 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। मतदाता अपनी सुविधा के अनुसार संबंधित पदाधिकारी से नजदीकी बूथ, पंचायत भवन, कार्यालय, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) या अंचल अधिकारी (सीओ) के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
सुनवाई के दौरान पदाधिकारी मतदाताओं से संबंधित दस्तावेजों की जांच करेंगे और इसके बाद नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
रोजाना 150 मतदाताओं की सुनी जाएगी समस्या
धनबाद निर्वाचन कार्यालय के उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा ने बताया कि प्रत्येक पदाधिकारी को प्रतिदिन करीब 150 मतदाताओं की समस्याएं सुनने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मैपिंग से छूटे 1,27,786 मतदाताओं में अधिकतर ऐसे लोग हैं, जिनका नाम 2024 की मतदाता सूची में शामिल था। इनमें अनुपस्थित (एब्सेंट), स्थानांतरित (शिफ्टेड), डुप्लीकेट तथा विदेश में रहने वाले मतदाताओं की श्रेणी को अलग रखा गया है।
शेष मतदाताओं को नोटिस देकर उनकी पात्रता और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इन मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की ओर से मांगे गए दस्तावेज में से कोई भी दस्तावेज देकर अपना पक्ष रखा जा सकता है।
Labels
Desh
Post A Comment
No comments :