Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात, 10वीं के छात्र ने घर में घुसकर स्कूल डायरेक्टर की चाकू मारकर की हत्या

तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात, 10वीं के छात्र ने घर में घुसकर स्कूल डायरेक्टर की चाकू मारकर की हत्या

तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक निजी स्कूल की डायरेक्टर और टीचर कल्लू रूपा रेड्डी की कथित तौर पर 10वीं के छात्र ने चाकू मारकर हत्या कर दी।








तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।


नलगोंडा में स्कूल डायरेक्टर की हत्या।


दसवीं कक्षा के छात्र पर हत्या का आरोप।


पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लिया।



 हैदराबाद। तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक प्राइवेट स्कूल की 10वीं क्लास के स्टूडेंट ने कथित तौर पर स्कूल की डायरेक्टर और टीचर की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मृतक महिला की पहचान कल्लू रूपा रेड्डी के तौर पर हुई है। नलगोंडा पुलिस के मुताबिक, नागार्जुन स्कूल की डायरेक्टर और टीचर रूपा रेड्डी की उनके घर पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि स्कूल के ही 10वीं क्लास के एक स्टूडेंट ने चाकू मारकर उनकी हत्या की। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।


शरीर पर चाकू से घाव के कई निशान

पिछले हफ्ते कोंडामाल्लेपल्ली मंडल में उनके घर पर उन्हें मृत पाया गया था। उनके शरीर पर चाकू के कई घाव थे। पुलिस ने बताया कि घटना के समय महिला घर पर अकेली थीं। उनके पति हैदराबाद में थे। जब उन्होंने फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला तो उन्हें चिंता हुई और उन्होंने कुछ पड़ोसियों को इसकी सूचना दी।


अधिकारी ने बताया, "जब हैदराबाद में मौजूद महिला के पति को उनके फोन का कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने कुछ पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने महिला को मृत पाया।"
पुलिस हिरासत में आरोपी

मृतक महिला के पेट और गर्दन पर चाकू या किसी और धारदार चीज से किए गए कई घाव थे। पुलिस ने कहा कि हत्या के मकसद की जांच की जा रही है। जब पुलिस अधिकारी से उन खबरों के बारे में पूछा गया जिनमें कहा गया था कि रूपा रेड्डी को चाकू से 27 बार मारा गया था तो उन्होंने कहा कि उन्हें कई चोटें आई थीं लेकिन सही संख्या का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा, जिसका इंतजार किया जा रहा है।


मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर कोंडामाल्लेपल्ली पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी स्टूडेंट को हिरासत में ले लिया गया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]