Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vivo S2 की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, प्रीमियम डिजाइन के साथ आएगा दमदार कैमरा वाला स्मार्टफोन

Vivo S2 की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, प्रीमियम डिजाइन के साथ आएगा दमदार कैमरा वाला स्मार्टफोन

Vivo S2 स्मार्टफोन 6 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा, जिसमें 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7360 चिपसेट मिलेगा। ...और पढ़ें








HIGHLIGHTS

Vivo S2 स्मार्टफोन भारत में 6 अगस्त को लॉन्च होगा।


इसमें 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 7360 चिपसेट मिलेगा।


फोन में 7,050mAh बैटरी और 50MP प्राइमरी कैमरा है।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने अपने अपकमिंग Vivo S2 स्मार्टफोन लॉन्च का एलान कर दिया है। यह कंपनी के एस-सीरीज का दूसरा फोन है, जिसे डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया जाएगा। वीवो का यह फोन दो कलर ऑप्शन में लाया जाएगा। Vivo S2 के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 6.83-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसके साथ ही उम्मीद है कि यह फोन MediaTek Dimensity 7360 चिपसेट और 7,050mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo S2 का इंडिया लॉन्च

Vivo ने कन्फर्म किया है कि Vivo S2 स्मार्टफोन को भारत में 6 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। वीवो का यह फोन ग्लॉसी रियर पैनल डिजाइन के साथ ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में बिक्री लिए आएगा। इस फोन के बैक पानल में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें दो कैमरा लेंस मिलेंगे। यह फोन अमेजन पर बिक्री के लिए आएगा।


Vivo S2 के बारे में बताया जा रहा है कि इसका बेस वेरिएंट 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ 51,999 रुपये में आता है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 256GB स्टोरेज के साथ 55,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo S2 संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Vivo S2 स्मार्टफोन में 6.83-इंच का Curved pOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। फोन का रियर कैमरे की बात करें तो इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल Sony IMX852 सेंसर है, जिसके साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। वीवो के इस फोन में 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आएगा।


Vivo S2 स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 7360 Turbo चिपसेट के साथ बिक्री के लिए आएगा। उम्मीद है कि यह फोन 7,050mAh की बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हो सकता है। Vivo S2 कंपनी के S-सीरीज का दूसरा फोन है। कंपनी ने Vivo S1 को साल 2019 में लॉन्च किया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]