Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

होर्मुज में UAE के टैंकरों पर ईरान का हमला, एक भारतीय की मौत; आठ अन्य घायल

होर्मुज में UAE के टैंकरों पर ईरान का हमला, एक भारतीय की मौत; आठ अन्य घायल

ईरान ने होर्मुज में यूएई के दो टैंकरों पर क्रूज मिसाइल से हमला किया, जिसमें एक भारतीय चालक दल सदस्य की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। ...और पढ़ें



HIGHLIGHTS

ईरान ने होर्मुज में यूएई के दो टैंकरों पर हमला किया।


हमले में एक भारतीय की मौत, आठ अन्य चालक दल घायल।


यूएई ने हमले की निंदा की, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी।



डिजिटल डेस्क, तेहरान। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि होर्मुज में यूएई के झंडे वाले दो टैंकरों पर ईरानी क्रूज मिसाइलों से किए गए हमले में चालक दल के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गई है। इस हमले में आठ अन्य सदस्य घायल भी हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक आधिकारिक बयान में मंत्रालय ने बताया कि ओमान के जलक्षेत्र में होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिणी लेन में मोम्बासा और बाहिया नामक टैंकरों को निशाना बनाया गया।
हमले में 1 भारतीय की मौत

मंत्रालय के अनुसार, घायलों में छह भारतीय नागरिक और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। बयान में कहा कि इस हमले के परिणामस्वरूप टैंकर मोम्बासा के चालक दल के एक भारतीय सदस्य की जान चली गई और 8 अन्य लोग घायल हो गए। इनमें 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें घायलों में 6 भारतीय नागरिक और 2 यूक्रेनी नागरिक हैं।


मंत्रालय ने यह भी बताया कि मिसाइल हमलों के कारण दोनों जहाजों में आग लग गई थी, लेकिन बाद में उस पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
यूएई ने की कड़ी निंदा, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

यूएई ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। इसे गंभीर उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन बताते हुए क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा" करार दिया है।

यूएई सरकार ने स्पष्ट किया कि देश इस तनावपूर्ण स्थिति का जवाब देने का अपना पूरा अधिकार सुरक्षित रखता है और अपनी संप्रभुता, नागरिकों, निवासियों तथा राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि उसके सशस्त्र बल हाई अलर्ट पर हैं और किसी भी प्रकार के खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
अवैध आवाजाही पर दी थी चेतावनी

यूएई की यह घोषणा ईरान के उस दावे के बाद सामने आई है, जिसमें उसने कहा था कि उसके रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहे दो जहाजों पर चेतावनी वाली फायरिंग की थी।


ईरान के सरकारी टेलीविजन ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि इस रणनीतिक जलमार्ग से कथित तौर पर अवैध रूप से गुजरने के कारण जहाजों को रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की नौसेना द्वारा दागी गई चेतावनी वाली गोलियों के ज़रिए निशाना बनाया और रोका गया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]