Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'नुकसान का डबल फायदा,' Salman Khan की 'लेट लतीफी' पर परेश रावल ने किया रिएक्ट, आलोचकों को दिया करारा जवाब

'नुकसान का डबल फायदा,' Salman Khan की 'लेट लतीफी' पर परेश रावल ने किया रिएक्ट, आलोचकों को दिया करारा जवाब

अभिनेता परेश रावल ने सलमान खान को लेकर किए गए लेट लतीफी के दावों की पोल खोल कर रख दी है। ...और पढ़ें








परेश रावल और सलमान खान (फोटो क्रेडिट- IMDB)


सलमान खान को लेकर बोले परेश रावल


परेश रावल ने भाईजान के पक्ष में कही बात


इन मूवीज में साथ नजर आए हैं दोनों कलाकार



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म सिकंदर की असफलता के बाद साउथ सिनेमा के निर्देशक ए आर मुर्गदास ने सलमान खान (Salman Khan) को लेकर कई चौंकाने वाले बयान दिए थे। उन्होंने भाईजान को फिल्म के सेट पर लेट आने का दावा किया था, जिसके बाद उनकी लेट लतीफी की चर्चा होने लगी थी।


अब इसी मामले को मद्देनजर रखते हुए वेटरन एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात की है। उन्होंने सलमान खान को लेकर ऐसा बयान दिया है, जो आलोचकों के किए करारा जवाब समान है।

सलमान को लेकर बोले परेश रावल

सलमान खान की लेट लतीफी को लेकर सिनेमाई गलियारे में अक्सर चर्चा होती रहती है। अब इस मामले पर हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर परेश रावल ने रिएक्ट किया है। हाल ही में परेश ने विक्की लालवानी को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने सलमान खान को लेकर खुलकर बातचीत की है और कहा है-




सलमान खान ने कभी शूट कैंसिल नहीं किया। लोग कहते हैं कि अगर उनकी वजह से अगर आपका नुकसान हुआ है, तो वह इसे देखेंगे कि आपका डबल फायदा हो। वो सेट पर कभी लेट नहीं आए। वह बहुत मिलनसार है और महान लड़का। उसके परिवार के सभी लोग बहुत अच्छे हैं।




सलमान के साथ मेरा कभी कोई ऐसा वाकया रहा ही नहीं, जिसमें कोई दिक्कत रही हो। जिस फिल्म में मैं काम किया है, उन सभी फिल्मों की शूटिंग पर वह टाइम से आया है और कभी लेट नहीं आया। वह बहुत फ्रेंडली नेचर का आदमी है।
सलमान और परेश की मूवीज

मालूम हो कि परेश रावल ने सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। 90वें के दशक से लेकर अब तक ये दोनों कलाकार एक दूसरे के साथ आधा दर्जन से अधिक फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं, जिनकी डिटेल्स इस प्रकार है-


अंदाज अपना-अपना

औजार

हर दिल जो प्यार करेगा

दुल्हन हम ले जाएंगे

रेडी

टाइगर जिंदा है

इसके अलावा साल 1998 में रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म जब प्यार किसी से होता है में परेश रावल ने कैमियो रोल प्ले किया था, लेकिन उनका किरदार काफी अहम रहा था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]