Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

OnePlus का 7,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, सस्ते में मिलेगा मिलिट्री ग्रेड वाला स्मार्टफोन

OnePlus का 7,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, सस्ते में मिलेगा मिलिट्री ग्रेड वाला स्मार्टफोन


वनप्लस ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च किया है, जिसमें 7000mAh बैटरी और 15W चार्जिंग है। यह फोन 18,999 रुपये से शुरू होता है और ...और पढ़ें








OnePlus N6x स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुआ।


इसमें 7000mAh बैटरी और 15W चार्जिंग है।


कीमत 18,999 रुपये से शुरू, बिक्री 4 अगस्त से।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस ने अपना बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के N-सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन है। वनप्लस का यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन 7,000mAh की बैटरी और 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया है। वनप्लस का यह फोन दो कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में लाया गया है।
OnePlus N6x की कीमत

OnePlus N6x स्मार्टफोन को 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ 18,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4जीबी रैम के साथ ही 128जीबी स्टोरेज के साथ 20,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।




लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी कुछ चुनिंदा बैंक के कार्ड पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके साथ ही वनपल्स के इस फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। वनप्लस के इस फोन की सेल 4 अगस्त से शुरू होगी। इस फोन को दो कलर ऑप्शन Burgundy Red और Ice Blue में खरीदा जा सकता है।

OnePlus N6x की स्पेसिफिकेशन्स



वनप्लस के इस फोन में 6.8-इंच का HD+ (720 x 1,570 pixels) LCD टचस्क्रीन दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक और पीक ब्राइटनेस 900 निट्स की है। वनप्लस के इस फोन में vivid और नेचुरल स्क्रीन कलर मोड, डार्क मोड, स्क्रीन कलर टेंप्रेचर एडजेस्टमेंट सपोर्ट, आई प्रोटेक्शन मोड और 19.6:9 आस्पेक्ट रेश्यो की डिस्प्ले दी गई है। OnePlus का यह फोन MIL-STD-810H ग्रेड की मिलिट्री ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है।


OnePlus N6x स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन 4GB रैम के साथ 64GB और 128GB की स्टोरेज ऑप्शन के साथ लाया गया है। OnePlus N6x में वैपोर चैंबर कूलिंग सपोर्ट दिया गया है, जिसका हीट डिसिपेशन एरिया 13,280 sq mm है। OnePlus N6x स्मार्टफोन को डुअल सिम सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर रन करता है।


फोटोग्राफी की बात करें तो OnePlus N6x में 13-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा लेंस दिया गया है। इस लेंस के बारे में कंपनी का कहना है कि इसका अपर्चर f/2.2 है और यह 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। OnePlus के इस फोन में 7,000mAh की बैटरी और 15W चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]