Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

तीन एक्सक्लूसिव गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च होगा OnePlus 16, क्वालकॉम के फ्लैगशिप चिप के साथ करेगा एंट्री

तीन एक्सक्लूसिव गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च होगा OnePlus 16, क्वालकॉम के फ्लैगशिप चिप के साथ करेगा एंट्री


वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 को इस साल के दूसरे हाफ में लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें गेमिंग पर खास फोकस होगा। ...और पढ़ें








HIGHLIGHTS

OnePlus 16 इस साल के दूसरे हाफ में लॉन्च होगा।


फोन में गेमिंग के लिए खास टेक्नोलॉजी मिलेगी।


इसमें 9,000mAh बैटरी और 200MP कैमरा संभव।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus 15 स्मार्टफोन भारत में नवंबर में लॉन्च हुआ था। यह वनप्लस का मौजूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। वनप्लस अब इसके अपग्रेड OnePlus 16 के लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वनप्लस का यह फोन सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा। अपकमिंग OnePlus 16 के बारे में बताया जा रहा है कि यह गेमिंग फोकस फीचर्स के साथ आएगा।
OnePlus 16 में मिलेंगे गेमिंग फीचर्स

Snapdragon Gaming Technology Awards 2026 के दौरान OnePlus China के जीएम Liu Baoyou ने बताया कि OnePlus 16 इस साल के दूसरे हाफ में लॉन्च होगा। उन्होंने बताया कि फोन को तीन एक्सक्लूसिव गेमिंग टेक्नोलॉजी के साथ लाया जाएगा। वनप्लस का अपकमिंग फोन Wind Chaser Gaming Core, High Refresh Rate और E-Sports Triple Chip के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।


वनप्लस का दावा है कि ये फीचर्स उसके अपकमिंग फ्लैगशिप फोन के गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर करेंगे। OnePlus 16 के बारे में बताया जा रहा है कि फोन में 165Hz तक रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा।

Gizmochina ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है अपकमिंग OnePlus 16 स्मार्टफोन में नए डिजाइन का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। पिछले साल कंपनी ने इस फोन में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया था। OnePlus 16 स्मार्टफोन में एक बार फिर से सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जैसा OnePlus 13 और पुराने मॉडल में देखने को मिला था।



OnePlus 16 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus 16 में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट और 9,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। वनप्लस का यह फोन 3x ऑप्टिकल जूम वाला 200-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]