हैलो मिस्टर नेतन्याहू... सीरिया और लेबनान से हटा लीजिए सेना, इजरायली पीएम ने कहा- NO

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नेतन्याहू से दक्षिण सीरिया और लेबनान से इजरायली सेना हटाने को कहा, लेकिन नेतन्याहू ने इनकार कर दिया। ...और पढ़ें

नेतन्याहू ने ठुकराई ट्रंप की मांग। (रॉयटर्स)
ट्रंप ने नेतन्याहू से सीरिया-लेबनान से सेना हटाने को कहा।
इजरायली पीएम ने सुरक्षा के लिए सेना जरूरी बताई।
अमेरिकी न्यूज वेबसाइट एक्सियोस ने रिपोर्ट का दावा किया।
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच पिछले सप्ताह फोन पर बातचीत हुई।
इसमें ट्रंप ने नेतन्याहू से दक्षिण सीरिया और लेबनान से इजरायली सेना को वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। हालांकि नेतन्याहू ने यह मांग मानने से इनकार कर दिया। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
अमेरिकी न्यूज वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने अगाह किया कि अगर सीरियाई क्षेत्र में इजरायली सेना की मौजूदगी बनी रही तो अस्थिरता बढ़ सकती है। एक्सियोस ने अपनी रिपोर्ट में एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा, "वे नहीं चाहते कि आप वहां रहें।"
अधिकारी ने कहा कि ट्रंप ने दक्षिण लेबनान में इजरायली सेना की मौजूदगी के संदर्भ में भी यह संदेश दिया। हालांकि इजरायली प्रधानमंत्री ने ट्रंप की इस मांग का विरोध किया और कहा कि अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए इजरायल की रणनीतिक सैन्य मौजूदगी महत्वपूर्ण है। इधर, व्हाइट हाउस ने टेलीफोन पर हुई बातचीत के इस खास विवरण पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है।

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :